कहीं कोर्ट में पति ने पत्नी को पीटा तो कहीं प्रिंसिपल पर अश्लीलता का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बाराबंकी जिले की दीवानी न्यायालय में एक दिलचस्प घटना हुई। मुकदमे के लिए आए पति ने इस बात पर पत्नी और अपनी सास की पिटाई कर दी क्योंकि वह सुलह के लिए राजी नहीं थी।
दीवानी एवं सत्र न्यायालय परिसर में बुधवार को मध्यस्था केंद्र में पेशी के बाद पति ने अपने मुंशी व अन्य साथियों के साथ महिला व साथ में आई उसकी मां की जमकर पिटाई कर दी। उसका कसूर यह था कि उसने मुकदमें में सुलह करने से मना कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे एक प्रधान ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को दिए प्रार्थना पत्र में थाना सफदरगंज के ग्राम रुदला जलालपुर निवासी विंध्येश्वरी पुत्री शिवकुमार ने बताया कि उसका कोतवाली बदोसरांय के ग्राम बरौलिया निवासी पति रामकेवल से मुकदमा चल रहा था।
बुधवार को कचेहरी के मध्यस्ता केंद्र में वह अपनी मां माया व पिता के साथ पेशी पर आई थी। दोपहर बाद वहां से लौटने पर जैसे ही सीजीएम कोर्ट के पास पहुंची तभी रामकेवल व मुंशी राकेश मिश्रा व विजय पाल लात घूसों व गुम्मों से मां बहन की गालियां देते हुए मारना शुरु कर दिया।
विपक्षी जनों ने सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दी। काफी भीड़ इकट्ठा हो गई कचेहरी में पिट रही महिला को बचाने की कोशिश नहीं की पिटाई से घायल विंघ्येश्वरी एक तखत पर बेहोश होकर गिर पड़ी। तभी वहां पहुंचे सफदरगंज के किठूरी निवासी ग्राम प्रधान अब्दुल कलाम ने एंबुलेंस को फोन कर उसे जिला अस्पाल में भर्ती करवाया।
रसोइयें से करते हैं अश्लील बातें
दूसरा रोचक मामला यूपी के रायबरेली जिले का है। मिड डे मील बनाने वाले एक रसोईयें ने बीसीएस ने कहा है कि उनका प्रिंसिपल उनसे उनके पास आने के लिए कहता है और पास बैठने पर अश्लील बातें करता है।
रायबरेली जिले के राही ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक स्कूल पूरे दुबे में एमडीएम पकाने के लिए तैनात रसोइया हेडमास्टर से परेशान हैं। बुधवार को रसोइया ने बीएसए के सामने पेश होकर शिकायत दर्ज कराई। बीएसए ने बीईओ अजय सिंह और अनुराधा मौर्या की टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं।
रसोइया ने आरोप लगाया कि हेडमास्टर रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं कराते हैं। वह शिक्षकों के पास बैठने से रोकते हैं और अपने पास बैठने का दबाव बनाते हैं।
रसोइयें का कहना है कि उनके पास बैठने पर वह अश्लील बाते भी करते हैं। विरोध करने पर हटाने की चेतावनी देते हैं। बीएसए ने शिकायत को सुनने के बाद जांच के आदेश दिए हैं।
बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि जांच के लिए आदेश किया गया है। हेडमास्टर को नोटिस भी जारी की गई है। दोष सिद्घ होने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।