फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hurt by the lack of action, the young man attempted self-immolation

Lucknow News: कार्रवाई न होने से आहत युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sun, 14 Sep 2025 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Hurt by the lack of action, the young man attempted self-immolation
लखनऊ। बेटे की हत्या के मामले में कोई कार्रवाई न होने से आहत बाराबंकी लोनी कटरा खैराकनकु गांव निवासी बाबूलाल कनौजिया ने शनिवार दोपहर विधान भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। समय रहते हुए आत्मदाही निरोधक दस्ते ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे बाबूलाल 42 विधान भवन गेट नंबर तीन और चार के बीच पहुंचे और खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस बीच आत्मदाही निरोधक दस्ते में तैनात पुलिस वालों ने उन्हें दौड़कर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और बाबूलाल को थाने ले आई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में उनके चार साल के बेटे की हत्या कर दी गई थी। बाराबंकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी से आहत होकर वह आत्मदाह के लिए पहुंचे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि बाबूलाल बोतल में दो लीटर ज्वलनशील पदार्थ साथ लेकर आए थे। हजरतगंज पुलिस ने बाराबंकी पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed