फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hunkar rally in lucknow for old pension scheme

गर्म हुआ पुरानी पेंशन का मुद्दा: यूपी के लाखों कर्मचारी 'हुंकार रैली' से दिखाएंगे अपनी ताकत

Mon, 26 Jun 2023 06:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 26 Jun 2023 06:33 PM IST
सार

पुरानी पेंशन को फिर से बहाल करने के लिए यूपी के लाखों कर्मचारी 27 जून को हुंकार रैली के माध्यम से अपनी ताकत सरकार को दिखाएंगे।

विज्ञापन
hunkar rally in lucknow for old pension scheme
pension scheme - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मंगलवार को राजधानी में लाखों की संख्या में कर्मचारी जुटेंगे। चारबाग रेलवे स्टेडियम में होने वाली हुंकार महारैली में पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के नेतृत्व में कर्मचारी अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

विज्ञापन


इस बाबत सोमवार को चारबाग स्टेशन पर नादर्न रेलवे मेंस यूनियन के दफ्तर में हुए प्रेसवार्ता में जानकारी दी गई। संयुक्त मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दबाव बनाया जाएगा। इस हुंकार रैली में रेलवे के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
विज्ञापन


 मंच के राष्ट्रीय संयोजक व ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि जनवरी 2004 के बाद सरकारी सेवा में आए कर्मचारियों के लिए न्यू पेंशन स्कीम एक छलावा है और जो भी कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनके साथ अन्याय हो रहा है। सरकारी कर्मचारी 30 से 40 वर्ष की सेवा देकर स्वयं व आश्रितों को पेंशन के सहारे सामाजिक सुरक्षा का अधिकारी बनता था जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने भी उचित ठहराया था, लेकिन वर्तमान सरकार आर्थिक बोझ के नाम पर इससे बचना चाह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 23 मार्च को वित्त मंत्री ने न्यू पेंशन स्कीम की समीक्षा के लिए एक समिति गठित किए जाने की घोषणा भी की थी और उसकी बैठक भी 9 जून को हो चुकी है, जिसमें उन्होंने न्यू पेंशन स्कीम को किसी भी स्थिति में स्वीकार करने से इनकार कर गारंटीड पेंशन की मांग की है। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि अब तक आठ राज्यों में पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली हो चुकी है चार और राज्य जल्द ही पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की तैयारी कर रहे हैं। हिमाचल और कर्नाटक में हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद अब सरकार को भी लगने लगा है कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करना ही विकल्प है। 


ऐसे में हमें पूरी उम्मीद है कि सभी राज्य में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल हो जाएगी। अगर सरकार पुरानी पेंशन बहाली लागू नहीं करती है तो रेल कर्मचारी 1974 के बाद रेल हड़ताल करने को भी तैयार होंगे। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व उससे जुडी यूनियन एवं एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में पेंशन रथयात्रा निकाल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed