फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hundred percent da to state employees

कर्मचारियों को अगले महीने से 100 फीसदी डीए

Fri, 11 Apr 2014 02:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Apr 2014 02:31 AM IST
विज्ञापन
hundred percent da to state employees

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कर्मचारियों को 10 फीसदी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) अप्रैल माह से नकद देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


अप्रैल के वेतन के साथ चुनाव के बीच मई में नकद भुगतान के लिए प्रस्ताव को चुनाव आयोग के पास भेज दिया गया है।

वित्त विभाग ने केंद्र की तरह राज्य कर्मचारियों को 90 प्रतिशत की जगह 10 प्रतिशत बढ़ाकर 100 प्रतिशत डीए देने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा था।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने जनवरी से मार्च तक का बढ़ा हुआ 10 प्रतिशत डीए कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा करने और 100 प्रतिशत डीए का नकद भुगतान अप्रैल के वेतन के साथ मई में करने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


इसके बाद वित्त विभाग ने चुनाव के बीच कर्मियों को डीए का नकद भुगतान करने संबंधी प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेज दिया है।

प्रशासनिक अधिकारियों को बढ़ा डीए देने संबंधी प्रस्ताव पहले ही आयोग को भेजा जा चुका है।

आयोग से जैसे-जैसे प्रस्तावों को मंजूरी मिलती जाएगी, भुगतान के लिए आदेश जारी कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है, कर्मचारी अधिकारियों के साथ ही डीए के नकद भुगतान की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed