फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Huge Muharram procession in Lucknow.

वीडियो: जुल्म-ओ-सितम की दास्तां सुन छलक आए आंसू

Sun, 25 Oct 2015 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Oct 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
Huge Muharram procession in Lucknow.

दसवीं मोहर्रम के मौके पर शनिवार को यौम-ए-आशूरा का जुलूस सुबह नाजिम साहब के इमामबाड़े से निकला, जो अलग-अलग रास्तों से होता हुआ कर्बला ताल कटोरा पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन


जुलूस में अलम-ए-मुबारक लिए हुए अजादारों ने या हुसैन-या हुसैन के नारे लगाए। वहीं शिया समुदाय के लोगों ने ताजियों को कर्बला तालकटोरा के अलावा विभिन्न इमामबाड़ों में दफनाया।
विज्ञापन


दस दिनों का शोक मनाने के बाद यौम-ए-आशूरा पर शहर में इमाम हुसैन के गम में शिया सुमदाय ने सीनाजनी व नौहाख्वानी की। इसी क्रम में राजधानी के विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित नाजिम साहब इमामबाड़े से जुलूस यौम-ए-आशूरा निकला, जो अकबरी गेट, बिल्लौचपुरा, हैदरगंज सहित शहर के छह रास्तों से होते हुए कर्बला तालकटोरा में समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस में शहर भर की अंजुमनें हाय मातमी अपने-अपने अलम-ए-मुबारक लेकर शामिल हुईं और अजादारों द्वारा या हुसैन या हुसैन की सदाएं गूंजी। जुलूस के पूर्व मजलिस हुई, जिसे मौलाना फरीदुल हसन ने किया।

मौलाना ने अजादारों को बताया कि हजरत इमाम-ए-हुसैन पर करबला में क्या-क्या मुसीबतें पड़ी थीं, जिसे सुनकर अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं।

मजलिस के बाद अलम इमामबाड़े के बाहर आया और शहर की तमाम अंजुमनें साथ में जुड़ गईं। फिर अलग-अलग रास्तों से ये जुलूस कर्बला की तरफ बढ़ा।

आंखों में उतरी बेचैनी

Huge Muharram procession in Lucknow.

जुलूस में अलम-ए-मुबारक को देखकर अकीदतमंदों की बेचैनी उनकी आंखों में उतर आई। अलम अकबरीगेट, मैफियर तिराहा, नक्खास, बिल्लौचपुरा चौराहे से होते हुए बाजारखाला, एवरेडी चौराहा व कर्बला तालकटोरा पहुंचा। जुलूस में अंजुमनें नौहे पढ़ती हुई कर्बला पहुंची।

अकीदतमंदों के लिए लगीं सबीलें

जुलूस यौम-ए-आशूरा नाजिम साहब इमामबाड़े से जिन-जिन रास्तों से होते हुए करबला तालकटोरा पहुंचा। उन रास्तों पर सड़क के दोनों ओर अकीदतमंदों के लिए पानी व शर्बत के सबीले लगाए गए थे, जहां अकीदतमंदों ने अपने सूखे गलों को तर किया।

फाका शिकनी की रस्म भी पूरी
दसवीं मोहर्रम के दिन की शुरुआत अकीदतमंदों ने खाली पेट रहकर की। इसके बाद उन्हें फांका करना पड़का। अकीदतमंदों ने सुबह आमाल-ए-आशूरा किया, जिसके बाद ताजिए को दफन करने के लिए करबला ले जाया गया। दिन में कर्बला के 72 शहीदों की नज्र करके मस्जिदों और कर्बलाओं में फाका शिकनी की रस्म हुई।

सुरक्षा के बीच निकला मोहर्रम जुलूस

इटौंजा की नगर पंचायत महोना में शनिवार की शाम मोहर्रम का जुलूस भारी पुलिस फोर्स व पुलिस की मौजूदगी में निकाला गया। बीकेटी के तहसीलदार चन्द्र प्रकाश पाठक सहित कई अधिकारी भी उपस्थित रहे।वहीं नगर पंचायत इटौंजा,गांव मिसुपिपरी,नगर पंचायत बीकेटी के गांव बरगदी मगठ, पहाड़पुर, अचरामऊ सहित कई गांवों में भी पुलिस की मौजूदगी में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया।

यहां देखें मुहर्रम के जुलूस का वीड‌ियो

Huge Muharram procession in Lucknow.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed