फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   how sahara chief subrata roy spent his night

कस्टडी में बे'सहारा': कैसे कटी रात, कैसे बीता दिन

Sun, 02 Mar 2014 05:34 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Mar 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
how sahara chief subrata roy spent his night

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय रात में गेस्टहाउस में ही थे या कहीं और? रॉय पर पुलिस की मेहरबानी के बाद राजधानी में ऐसी चर्चाओं का बाजार भी गरम है।

विज्ञापन


आम चर्चा है कि सुब्रत रॉय देर रात सहारा शहर चले गए और सुबह गेस्टहाउस वापस आए।

कुकरैल स्थित गेस्टहाउस और सहारा शहर के बीच लगातार दौड़ती काले शीशों की लग्जरी कारें इन चर्चाओं को और बल दे रही हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि सहारा प्रमुख गेस्टहाउस में ही हैं।

विज्ञापन

कमरे में परिवार के साथ रहे बे'सहारा'

how sahara chief subrata roy spent his night

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में गोमतीनगर पुलिस ने रॉय को पकड़कर शुक्रवार शाम सीजेएम आनंद कुमार की कोर्ट में पेश किया था।

सीजेएम कोर्ट से उनको गोमतीनगर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया। पुलिस ने रॉय को कुकरैल स्थित वन विभाग के गेस्टहाउस में रखा है।

शुक्रवार रात करीब दस बजे तक पुलिस के आला अफसर गेस्टहाउस में रॉय के संपर्क में रहे। बताते हैं कि इसके बाद रॉय अपने कमरे में चले गए जहां सिर्फ उनके परिवार के सदस्य ही थे।

बीच-बीच में उनके बेहद खास और करीबी लोग कमरे के भीतर आते-जाते रहे। सूत्र बताते हैं कि सहारा शहर से उनका डिनर मंगाया गया लेकिन रॉय ने खाने से इन्कार कर दिया। परिवारवालों के समझाने पर उन्होंने थोड़ा बहुत खाना खाया।

मच्छरों ने किया परेशान, मौजूद रहे डॉक्टर्स

how sahara chief subrata roy spent his night

उनके कमरे में रातभर लोगों की आवाजाही रही। सूत्रों के मुताबिक सहारा प्रमुख पुलिस कस्टडी के कारण काफी तनाव में थे।

बेचैनी का आलम यह था कि आधी से ज्यादा रात उन्होंने कमरे में टहलकर गुजारी। तनाव और बेचैनी के आलम में मच्छरों ने भी सहारा समूह के लोगों को खूब परेशान किया।

हालांकि, मच्छर भगाने के लिए रिपेलेंट की व्यवस्था थी लेकिन जंगली इलाके में यह कारगर साबित नहीं हुई। तड़के कुछ देर के लिए ही उन्हें नींद आई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रॉय के परिवारवालों के साथ डॉक्टरों की एक टीम भी गेस्टहाउस में मौजूद रही।

विज्ञापन

चर्चा यह भी, सहारा शहर चले गए साहब...

how sahara chief subrata roy spent his night

चर्चा यह भी है कि सहारा प्रमुख रात को ही गेस्टहाउस से काले शीशों वाली कार में बैठकर सहारा शहर स्थित अपने घर चले गए थे। शनिवार सुबह वह फिर गेस्टहाउस लौट आए।

सूत्रों का कहना है कि इसी कारण मीडिया और आम जनता को कुकरैल पिकनिक स्पॉट में एंट्री नहीं दी जा रही है जिससे पुलिस का खेल ढका-छिपा रहे।

सहारा प्रमुख गेस्टहाउस में ही हैं, यह दिखाने के लिए गेस्टहाउस में लगातार सहारा समूह और पुलिस अफसरों की आवाजाही बनी हुई है।

हालांकि, पुलिस अफसर इस बात से इन्कार कर रहे हैं। गोमतीनगर सीओ विद्या सागर मिश्रा का कहना है कि सहारा प्रमुख रात में गेस्टहाउस में ही सोए थे।

रातों-रात चमकने-महकने लगा रॉय का कमरा

how sahara chief subrata roy spent his night

कुकरैल स्थित वन विभाग के वीवीआईपी सुइट में रखे गए रॉय के लिए रातों-रात व्यवस्थाएं की गईं। शुक्रवार देर शाम उन्हें कोर्ट से गेस्टहाउस ले जाने की जानकारी मिलते ही सहारा समूह की एक टीम कुकरैल भेज दी गई थी।

टीम को निर्देश दिए गए थे कि रॉय को सहारा शहर में होने का ही अहसास होना चाहिए। इस टीम ने गेस्टहाउस के वीवीआईपी सुइट में रॉय के ठहरने के लिए सुख-सुविधा के सारे इंतजाम किए। फ्लोर पर कॉरपेट बिछा दी गई।

पलंग की मैट्रेस, बेडशीट और तकिये हटाकर सहारा शहर से नये मंगाए गए। कुर्सियां बदल दी गईं। कमरे को रॉय की पसंद के रूम फ्रेशनर से सराबोर कर दिया गया।

खिड़कियों में एसी फिट किए गए और बाथरूम में साफ-सफाई कराई गई। मच्छरों से निपटने के लिए रिपेलेंट भी लगाए गए।

एक मिनट भी नहीं बिगड़ा टाइम टेबुल

how sahara chief subrata roy spent his night

कुकरैल के गेस्ट हाउस में भी सहारा प्रमुख के टाइम टेबुल एक मिनट भी इधर से उधर नहीं हुआ। सहारा शहर में उनका खानसामा ठीक आठ बजे सफेद रंग की एक लग्जरी कार से रॉय का ब्रेक फास्ट लेकर आया।

इसी कार के साथ चल रही एक अन्य कार में सहारा प्रमुख की बहन कुमकुम रॉय चौधरी भी थी। 11 बजते ही सुब्रत रॉय का लंच भी गेस्ट हाउस आ गया।

करीब 11:30 बजे सहारा प्रमुख के भाई जेबी राय पहुंचे। दोपहर एक बजते बजते मिलने वालों का तांता लग गया। दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल से कानपुर, वाराणासी, गोरखपुर के लोग एक-एक करके आते रहे।

शाम की चाय भी सहारा शहर से आई। इस दौरान गेस्ट के बाहर मौजूद सहारा समूह के कर्मचारी व पुलिसकर्मियों के लिए भी चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई। रात आठ बजे के करीब दोबारा उनका डिनर टेबल पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed