{"_id":"7c2c4f428f33e58521f2f7c11d38ada7","slug":"house-tax-submission","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 अगस्त तक लीजिए गृहकर में छूट का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 अगस्त तक लीजिए गृहकर में छूट का लाभ
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
गृहकर में दस प्रतिशत की छूट पांच दिन और मिलेगी। यह 31 अगस्त को समाप्त होगी। गृहकर में दस प्रतिशत की छूट 31 जुलाई को समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन
पहले इसे 16 अगस्त तक के लिए बढ़ाया गया और उसके बाद उसे 31 अगस्त तक के लिए बढ़ाया गया। इसके समाप्त होने में अब महज पांच दिन ही शेष हैं।
नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज ने बताया कि जो भवन स्वामी गृहकर में छूट का लाभ लेना चाहते हैं वह अपना गृहकर 31 अगस्त तक जमा कर दें।