फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   house tax can also paid by mobile

खुशखबरीः अब मोबाइल से भी जमा करा सकेंगे टैक्स

Thu, 20 Aug 2015 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 20 Aug 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
house tax can also paid by mobile

हाउस टैक्स कलेक्शन बढ़ाने की कवायद में जुटे नगर निगम ने ऑनलाइन सुविधा अपडेट की है। इसके तहत इंटरनेट एक्सप्लोरर ब्राउजर की बाध्यता खत्म कर दी गई है। इंट्रानेट से अपडेट होने के बाद अब मोबाइल या टैबलेट पर ही नगर निगम की वेबसाइट खोलकर भुगतान किया जा सकेगा।

विज्ञापन


साथ ही किसी भी जोन से दूसरे जोन का गृहकर जमा किया जा सकेगा। पुरानी व्यवस्था के तहत सबसे बड़ी समस्या मोजिला फायरफॉक्स, गूगल क्रॉम, ओपेरा ब्राउजर पर ऑनलाइन टैक्स भुगतान की वेबसाइट नहीं खुलता था।
विज्ञापन


अब किसी भी ब्राउजर में नगर निगम की हाउस टैक्स भुगतान की वेबसाइट खुलेगी। शुरुआती जांच के बाद इसे गैर आधिकारिक रूप से लोगों के उपयोग के लिए खोल भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-सुविधा की मनमानी बंद होगी

house tax can also paid by mobile

नगर निगम के आईटी ऑफिसर वरूण बहुगुणा ने बताया कि केंद्रीय सर्वर और वेब आधारित तकनीक से किसी भी जोन से कहीं का भी हाउस टैक्स का एकाउंट एक्सेस होगा। यह सुविधा 15-20 दिन में चालू हो जाएगी। इस सिस्टम को खुद एनआईसी विकसित कर रहा है।
 
हाउस टैक्स जमा कराने के लिए ई-सुविधा केंद्रों पर भी लोगों की निर्भरता कम होगी। अभी तक ई-सुविधा केंद्रों पर हाउस टैक्स जमा करना बहुत कठिन काम होता है। यहां हमेशा सर्वर न चलने का मैसेज सुनाया जाता है। अब लोग किसी भी जोन के कार्यालय में जाकर या मोबाइल से ही टैक्स जमा कर सकते हैं।

नगर निगम की ऑनलाइन सुविधाओं के अपडेट होने से सीधे तौर पर टैक्स कलेक्शन बढ़ेगा। लोगों को होने वाली असुविधा भी दूर होगी।
राजेश सिंह, कर अधीक्षक, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed