फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   House of serial killer brother will be demolished

सीरियल किलर भाइयों का अवैध मकान होगा जमींदोज, छावनी परिषद ने दिया आदेश

Fri, 27 Nov 2020 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
House of serial killer brother will be demolished
सीरियल किलर भाइयों का अवैध मकान होगा जमींदोज, छावनी परिषद ने दिया आदेश
विज्ञापन

छावनी के बूचर मोहाल में सीरियल किलर भाइयों का बना तीन मंजिला अवैध मकान जमींदोज होगा। इस संबंध में छावनी परिषद ने आदेश जारी कर दिया है।
नक्शा पास नहीं है और मकान को दस दिन में गिराया जाएगा। तोड़ने पर होने वाले खर्च की वसूली भी उनके परिजनों से की जायेगी।
छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार मिश्र ने बताया कि निर्माण बगैर अनुमति के हुआ है। जिसे रोकने के लिए पहले नोटिस दिया गया था।
जवाब नहीं आया तो अब तोड़ने का नोटिस दिया गया है। अगर अवैध निर्माण को खुद नहीं तोड़ा गया तो परिषद 10 दिन के भीतर घर को जमींदोज कर देगी।
मालूम हो कि सीरियल किलर भाई सलीम, रुस्तम और सोहराब जेल में बंद हैं। तीनाें के संबंध बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से भी रहे हैं।
ऐसे में जब पिछले दिनों ही मुख्तार अंसारी के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला तो सीरियल किलर भाई के छावनी में बने अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की संभावना तेज हो गई थी।
यह बात दीगर है कि सीरियल किलर अपनी मां की बीमारी के नाम पर जेल से पेरोल पर बाहर आते हैं। गत वर्ष ऐसे ही पेरोल पर आने पर सरोजनीनगर के एक व्यापारी को धमकाया भी था।
विज्ञापन

जहां पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। इसी क्रम में छावनी परिषद पार्षद पप्पू पांडेय की हत्या के बाद भी सीरियल किलर भाई पेशी के लिए लखनऊ आते थे।
यहां चारबाग स्टेशन के वेटिंग हाल में चेलों से मिलते थे। आम्रपाली एक्सप्रेस में टीटीई की पिटाई भी कर चुके हैं। ऐसे में छावनी में सरगर्मियां बढ़ गई हैं कि फरवरी 2021 में प्रस्तावित परिषद के चुनाव प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed