{"_id":"6909162eaa6ef865e90f8aed","slug":"hotel-worker-dies-after-being-hit-by-suv-and-thrown-10-feet-in-the-air-lucknow-news-c-13-knp1002-1454885-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एसयूवी की टक्कर से 10 फीट हवा में उछलकर गिरा होटल कर्मी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एसयूवी की टक्कर से 10 फीट हवा में उछलकर गिरा होटल कर्मी, मौत
Tue, 04 Nov 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। चिनहट के कमता में रविवार रात तेज एसयूवी की टक्कर से अयोध्या के पठान पुरवा निवासी होटल कर्मी इश्तियाक (40) हवा में दस फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे। ट्राॅमा सेंटर में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
इश्तियाक के जीजा अशफाक ने बताया कि उनके साले कमता में रहकर होटल में चाय बनाते थे। रविवार रात 9:45 बजे वह कुछ काम से दुकान के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी बेकाबू एसयूवी उनसे टकरा गई। हादसे के बाद आरोपी चालक एसयूवी लेकर घटनास्थल से भाग निकला। होटल के पास ही रहने वाले वेल्डिंग कारीगर फहीम ने इश्तियाक के पास मिले मोबाइल से घटना की जानकारी दी। वह अविवाहित थे। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक मामले में अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये एसयूवी और चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।