{"_id":"6a6facc95f616788fb0c6af8","slug":"hotel-owner-arrested-for-renting-a-room-to-a-gang-rape-victim-without-an-identity-card-lucknow-news-c-13-lko1070-1857477-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को बिना पहचान पत्र कमरा देने का आरोपी होटल मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को बिना पहचान पत्र कमरा देने का आरोपी होटल मालिक गिरफ्तार
Mon, 03 Aug 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को बिना पहचान पत्र होटल में कमरा देने के आरोपी होटल मालिक दीपक गुप्ता को मोहनलालगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पीड़िता को आरोपियों ने तीन दिन तक बंधक रखा था। पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सरस्वतीपुरम निवासी दीपक पीजीआई इलाका स्थित होटल का मालिक है। 24 जुलाई को मोहनलालगंज के एक गांव निवासी महिला ने 16 वर्षीय ननद को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई। बाद में पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म होने की बात कही। पुलिस ने 26 जुलाई को आरोपी द्वारिका, विनोद रावत, दुर्गेश रावत, खुशबू और राबिया को गिरफ्तार किया। विवेचना में सामने आया कि दीपक ने नाबालिग पीड़िता को बिना पहचान पत्र कमरा देकर आपराधिक सहयोग किया। पीड़िता के साथ राबिया और 70 वर्षीय द्वारिका होटल में मौजूद थे। रिसेप्शन पर आरोपी होटल मालिक मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हुई।