{"_id":"5bab39ac867a557eb603231f","slug":"hotel-made-by-lda-is-not-getting-owner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाह रे एलडीए! करोड़ों का बना दिया होटल लेकिन चलाने वाला कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह रे एलडीए! करोड़ों का बना दिया होटल लेकिन चलाने वाला कोई नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
होटल संग बस अड्डा की आठ मंजिला बिल्डिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए की बनाई 125 करोड़ रुपये कीमत की होटल की बिल्डिंग शोपीस बनकर खड़ी है। तीन साल में फैजाबाद रोड पर बनाए इस होटल को चलाने के लिए कंपनी की तलाश पूरी नहीं हो सकी है। पीपीपी मॉडल पर इस होटल का संचालन एलडीए को कराना है।
पूर्व सरकार के कार्यकाल में इस बजट होटल संग बस अड्डा की आठ मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कराया गया। करीब 60 करोड़ रुपये निर्माण पर खर्च हुए, वहीं जमीन सहित इसकी कीमत खुद एलडीए ने करीब 125 करोड़ रुपये आंकी है। एलडीए ने इसकी बिक्री के लिए भी 2018 की शुरुआत में प्रयास किए, लेकिन खरीदार नहीं मिले।
इसके बाद इसके संचालन के लिए कंपनी की तलाश शुरू की गई, जो अब तक पूरी नहीं हुई। एलडीए के मौजूदा अधिकारियों का खुद का मानना है कि बजट होटल का निर्माण कराते समय इसके संचालन को लेकर योजना बनाने पर ध्यान ही नहीं दिया गया। पहले खुद एलडीए इसका संचालन करने के लिए प्रयास में रहा।
विज्ञापन
इसके चलते फिनिशिंग के काम के लिए भी 26 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बना दिया गया। बजट की कमी के चलते एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद संचालक को खुद ही अपनी जरूरत के मुताबिक फिनिशिंग कराने के लिए आगे का काम रोक दिया गया। इसके चलते अब काम भी बंद हो गया है।

बस अड्डा भी नहीं हुआ शुरू
इस होटल के बेसमेंट और भूतल का उपयोग यूपीएसआरटीसी को बस अड्डा के रूप में करना था। यूपीएसआरटीसी ने भी अब इसे उपयोगी नहीं मानते हुए बस अड्डा के रूप में संचालन शुरू करने से मना कर दिया है। ऐसे में बेसमेंट और भूतल भी एलडीए के लिए उपयोगी नहीं रहे हैं। यहां हुए निर्माण को भी तोड़कर बदलाव करने होंगे।
दोबारा शुरू करेंगे निविदा प्रक्रिया
बजट होटल के संचालन के लिए दोबारा से संचालक का चयन करने के लिए निविदा प्रक्रिया की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू की गई है। होटल का अधूरा काम भी संचालक के चयन के बाद ही पूरा कराया जाएगा।
- अवधेश तिवारी, अधिशासी अभियंता, एलडीए