फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hotel made by LDA is not getting owner

वाह रे एलडीए! करोड़ों का बना दिया होटल लेकिन चलाने वाला कोई नहीं

Wed, 26 Sep 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Sep 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
hotel made by LDA is not getting owner
होटल संग बस अड्डा की आठ मंजिला बिल्डिंग - फोटो : amar ujala
एलडीए की बनाई 125 करोड़ रुपये कीमत की होटल की बिल्डिंग शोपीस बनकर खड़ी है। तीन साल में फैजाबाद रोड पर बनाए इस होटल को चलाने के लिए कंपनी की तलाश पूरी नहीं हो सकी है। पीपीपी मॉडल पर इस होटल का संचालन एलडीए को कराना है। 
विज्ञापन


पूर्व सरकार के कार्यकाल में इस बजट होटल संग बस अड्डा की आठ मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कराया गया। करीब 60 करोड़ रुपये निर्माण पर खर्च हुए, वहीं जमीन सहित इसकी कीमत खुद एलडीए ने करीब 125 करोड़ रुपये आंकी है। एलडीए ने इसकी बिक्री के लिए भी 2018 की शुरुआत में प्रयास किए, लेकिन खरीदार नहीं मिले।
विज्ञापन


इसके बाद इसके संचालन के लिए कंपनी की तलाश शुरू की गई, जो अब तक पूरी नहीं हुई। एलडीए के मौजूदा अधिकारियों का खुद का मानना है कि बजट होटल का निर्माण कराते समय इसके संचालन को लेकर योजना बनाने पर ध्यान ही नहीं दिया गया। पहले खुद एलडीए इसका संचालन करने के लिए प्रयास में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते फिनिशिंग के काम के लिए भी 26 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बना दिया गया। बजट की कमी के चलते एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद संचालक को खुद ही अपनी जरूरत के मुताबिक फिनिशिंग कराने के लिए आगे का काम रोक दिया गया। इसके चलते अब काम भी बंद हो गया है।

बस अड्डा भी नहीं हुआ शुरू

hotel made by LDA is not getting owner
इस होटल के बेसमेंट और भूतल का उपयोग यूपीएसआरटीसी को बस अड्डा के रूप में करना था। यूपीएसआरटीसी ने भी अब इसे उपयोगी नहीं मानते हुए बस अड्डा के रूप में संचालन शुरू करने से मना कर दिया है। ऐसे में बेसमेंट और भूतल भी एलडीए के लिए उपयोगी नहीं रहे हैं। यहां हुए निर्माण को भी तोड़कर बदलाव करने होंगे।

दोबारा शुरू करेंगे निविदा प्रक्रिया
बजट होटल के संचालन के लिए दोबारा से संचालक का चयन करने के लिए निविदा प्रक्रिया की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू की गई है। होटल का अधूरा काम भी संचालक के चयन के बाद ही पूरा कराया जाएगा।
- अवधेश तिवारी, अधिशासी अभियंता, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed