फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hotel employee's body found hanging from a tree

Lucknow News: पेड़ से लटका मिला होटल कर्मचारी का शव

Tue, 17 Feb 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 17 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Hotel employee's body found hanging from a tree
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। हुसैनगंज में रविवार शाम प्रयागराज के मोहन का पुरवा गांव निवासी होटल कर्मचारी मो. सुहैल (19) का शव बेल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। मो. सुहैल के चचेरे भाई ने पुलिस से भाई के मोबाइल की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि मो. सुहैल कुछ दिन पहले गांव से लखनऊ स्थित होटल अमर प्रेम में काम करने आए थे। रविवार को वह मालिक को दादी की मौत होने की सूचना देकर होटल से करीब 5:30 बजे निकल गए थे। उसी शाम करीब 7:30 बजे दूध विक्रेता को सुहैल का शव हुसैनगंज में हैदर कैनाल रेलवे कॉलोनी के पास बेल के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले दस्तावेज से शिनाख्त की और घटना की जानकारी उनके चचेरे भाई आलिम को दी। आलिम के अनुसार, शाम सात बजे करीब भाई की किसी से व्हाट्सएप पर ऑडियो कॉल हुई थी। सुहैल के परिवार में पिता अकरम, मां शहनाज, तीन भाई और एक बहन है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुहैल के भाई ने लिखित में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed