{"_id":"6a0244cacb029e800904469b","slug":"hot-days-are-back-humidity-also-enters-after-two-days-lucknow-news-c-13-lko1096-1732576-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तपिश भरे दिनों की हुई वापसी, दो दिन बाद उमस की भी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तपिश भरे दिनों की हुई वापसी, दो दिन बाद उमस की भी एंट्री
विज्ञापन
गर्मी से परेशान लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बूंदाबांदी और राहत के एक दाैर के बाद सोमवार को सख्त धूप, तपिश और गर्मी की वापसी हुई। हालांकि, माैसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही दिख सकती है, लेकिन इससे गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली। साथ ही अगले दो दिन हवा का रुख पुरवा होने से गर्मी के साथ उमस की भी एंट्री होने के आसार हैं।
माैसम विभाग का कहना है कि नया विक्षोभ बेहद कमजोर है और इससे लखनऊ में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। सोमवार को दिन चढ़ने के साथ सख्त धूप खिली और तपिश बढ़ गई।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले सात दिनों में लखनऊ के तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को फिर से तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री की बढ़त के साथ 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की हल्की बढ़त के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

गर्मी से परेशान लोग।

गर्मी से परेशान लोग।

गर्मी से परेशान लोग।

गर्मी से परेशान लोग।

गर्मी से परेशान लोग।

गर्मी से परेशान लोग।

गर्मी से परेशान लोग।
विज्ञापन