{"_id":"69d8189fbb9c76b9ac066c10","slug":"hostels-for-boys-and-girls-will-be-built-at-the-sainik-school-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1684758-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सैनिक स्कूल में बनेंगे बालक व बालिका छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सैनिक स्कूल में बनेंगे बालक व बालिका छात्रावास
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के कैप्टन मनोज कुमार पांडेय उ.प्र. सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। इसके लिए स्वीकृत बजट की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इस संबंध में विशेष सचिव शासन की ओर से आदेश भी जारी हो चुका है।
विशेष सचिव शासन कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि सैनिक स्कूल में बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास का निर्माण होगा। इनमें 150-150 छात्र-छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी। इसके लिए 19 करोड़ 24 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति हुई है। बजट की पहली किस्त के छह करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। साथ ही इनडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए 10 करोड़ 44 लाख के बजट की स्वीकृति हुई है। इसमें पहली किस्त के तीन करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों व शिक्षकों के लिए 34 टाइप टू आवासों का भी निर्माण भी कराया जाएगा। इस संबंध में बजट की पहली किस्त के पांच करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। काम को तत्काल प्रभाव से शुरू कराने का निर्देश दिया गया है।