Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hospitals filled with fever patients

Lucknow News: बुखार के मरीजों से भरे अस्पताल

Wed, 16 Oct 2024 05:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Hospitals filled with fever patients
लखनऊ। राजधानी के प्रमुख सरकारी अस्पताल सिविल, लोकबंधु व बलरामपुर बुखार के मरीजों से ओवरलोड हैं। इनमें भर्ती 250 से अधिक मरीजों में डेंगू पीड़ित भी हैं।
विज्ञापन


अस्पताल प्रभारियों का कहना है कि इमरजेंसी से लेकर मेडिसिन विभाग तक फुल है। ऐसे में दूसरे विभागों में भी बुखार के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इससे सामान्य मरीजों को भर्ती करने में काफी परेशानी आ रही है। इन्हें काफी देर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकारी अस्पतालों में एक-एक बेड के लिए मारामारी मची हुई है। बलरामपुर अस्पताल में बुखार के 95 मरीज भर्ती हैं। डेंगू के 28 मरीज भी यहां इलाज करवा रहे हैं। अस्पताल के निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण के मुताबिक ओपीडी में रोजाना बुखार के 250 से अधिक मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील भारतीय ने बताया कि डेंगू के 40 और बुखार के 30 मरीज भर्ती हैं। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि उनके यहां बुखार के 40 और डेंगू के 13 पीड़ित भर्ती हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी मरीजों की हालत में पहले से सुधार है। उधर, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में बुखार के तीन मरीज भर्ती हैं। बीआरडी महानगर संयुक्त चिकित्सालय में डेंगू के चार व बुखार के आठ मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed