फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hospital workers accused of removing ring from dead body

Lucknow News: अस्पताल कर्मियों पर शव से अंगूठी निकालने का आरोप

Thu, 31 Jul 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 31 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Hospital workers accused of removing ring from dead body
श्याम नारायण शुक्ल की फाइल फोटो।
लखनऊ। मड़ियांव में फैजुल्लागंज के लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी दिनेश ने पीजीआई संस्थान के एपेक्स ट्राॅमा सेंटर की माॅर्च्युरी के पांच कर्मियों पर उनके पिता व पत्रकार श्याम नारायण के शव से अंगूठी चोरी का आरोप लगाया है। पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


मूलरूप से लखीमपुर के मोहम्मदी निवासी दिनेश के मुताबिक 11 जुलाई को सुबह 10 बजे सुशांत गोल्फ स्थित लूलू मॉल के पास किसी काम से गए थे, तभी सड़क हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिसकर्मियों ने पिता को पीजीआई एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया था, जहां वह मृत घोषित कर दिए गए थे।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय पुलिस ने खींची फोटो

दिनेश के मुताबिक पुलिस कर्मियों ने पिता को अस्पताल पहुंचाते समय उनकी फोटो खींची थी। तस्वीर में पिता एक सोने की चेन, एक सोने और दो चांदी की अंगूठी पहने दिखे थे। आरोप है कि पंचनामा के बाद उन्हें पिता का शव मिला तो उनके पास से सोने की अंगूठी गायब थी। अंतिम संस्कार के कारण उन्होंने किसी से शिकायत नहीं की। काम पूरा होने पर आशीष को पांच लोग ट्रॉमा सेंटर के सीसीटीवी कैमरे में पिता के शव को पैक करते दिखे। उन्होंने सिक्योरिटी हेड से बात की तो पता चला कि उनके पिता का शव केदार, आशीष और तीन अन्य कर्मचारियों ने पैक किया था। आरोप है कि जब पीड़ित ने कर्मियों से अंगूठी लौटाने को कहा तो वे नहीं माने। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक फुटेज देखे जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed