फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hospital will do screening pre hospitalisation

बलरामपुर अस्पताल में भर्ती से पहले होगी स्क्रीनिंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
hospital will do screening pre hospitalisation
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की पहले स्क्रीनिंग कराई जाएगी। मरीज सीधे इमरजेंसी में नहीं जाएंगे। स्क्रीनिंग के लिए एक वार्ड तय किया गया है। यहां पर डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जा रही है। वहीं पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले डॉक्टर, स्टाफ को क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं पूरे वार्ड को विसंक्रमित किए जाने के बाद वहां पर मरीज भर्ती होंगे। बलरामपुर अस्पताल ने सामान्य मरीजों की भर्ती पर रोक पहले से लगा रखी है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। बीते दिनों पुलिस ने एक लावारिस मरीज को भर्ती कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गनीमत रही कि मरीज को इमरजेंसी में नहीं रखा गया था। उसे वार्ड नम्बर 7 में भर्ती किया गया था। अस्पताल प्रशासन ने अब बिना किसी मरीज की स्क्रीनिंग के भर्ती किए जाने पर रोक लगा दी है। लावारिस भर्ती हुए मरीज के इलाज के लिए कोई भी डॉक्टर तीन दिन तक उस वार्ड में नहीं गया था। इसी वजह से अस्पताल का कोई भी डॉक्टर क्वांरटीन नहीं किया गया है। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आए थे। उन्हें क्वांरटीन किया गया है। तीनों का नमूना लेकर जांच को भेजा जा रहा है। बाकी अन्य नर्सिंग स्टाफ से भी संपर्क में आने के बारे में पड़ताल की जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु का कहना है अभी तीन कर्मचारी क्वारंटीन में रखे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed