{"_id":"63a93517bdc0a53a8f6fad84","slug":"hospital-management-information-system-executed-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: एक क्लिक पर खुलेगी मरीज की पूरी रिपोर्ट, यूपी में लागू हुआ हॉस्पिटल मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एक क्लिक पर खुलेगी मरीज की पूरी रिपोर्ट, यूपी में लागू हुआ हॉस्पिटल मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम
Mon, 26 Dec 2022 11:15 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:15 AM IST
सार
यूपी के सभी अस्पतालों में सोमवार से हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉरमेशन सिस्टम लागू हो गया है। इससे बस एक क्लिक पर मरीजों की पूरी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सभी अस्पतालों में सोमवार से हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉरमेशन सिस्टम (एचएमआईएस) प्रणाली लागू हो गया है। इससे प्रदेश के चिकित्सा संस्थान और मेडिकल कॉलेज जोड़े गए हैं। इस प्रणाली के जरिए मरीज की सारी जानकारी ऑनलाइन फीड कर डॉक्टर के कंप्यूटर तक पहुंचेगी। जांच रिपोर्ट ऑनलाइन होने के बाद डॉक्टर अपने कंप्यूटर पर देख सकेंगे। इस नई व्यवस्था की शुरुआत सोमवार से हो गई।
विज्ञापन
एचएमआईएस प्रणाली लागू होने के बाद प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों, राजकीय संस्थानों, स्वायत्तशासी चिकित्सा महाविद्यालयों में पेपरलेस व्यवस्था को लागू किया जा सकेगा। पहले चरण में चिकित्सा शिक्षा के गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, मेरठ, कानपुर और आगरा स्थित मेडिकल कॉलेज में लागू की जाएगी। फिर प्रदेश के 36 कॉलेजों को जोड़ा जाएगा। कॉलेजों में ई हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम भी लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गायत्री प्रजापति पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय, 2020 में दर्ज हुआ था आय से अधिक संपत्ति का केस
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केजीएमयू में 20वां सफल लिवर प्रत्यारोपण, बाराबंकी निवासी को उसकी बहन ने दिया लिवर
इस प्रणाली के लागू होने से जहां एक ओर अस्पतालों के प्रबंधन, नेतृत्व, नेटवर्क, कार्यप्रणाली और प्रशासन में सुधार होगा वहीं मरीजों को एक यूनीक आईडी नंबर मिलने से उनसे जुड़ी सारी जानकारी अस्पताल में दर्ज होगी। रोगियों के दोबारा अस्पताल आने पर केस हिस्ट्री और जानकारी अस्पताल में पहले से दर्ज होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।