फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   horrific accident in Lucknow wife died her husband condition is critical

UP News: राजधानी में भीषण हादसा; एसयूवी के उड़ गए परखच्चे, पत्नी की मौत... पति की हालत नाजुक

Sun, 08 Dec 2024 11:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 11:01 AM IST
सार

राजधानी में भीषण हादसा हो गया। एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। पति की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
horrific accident in Lucknow wife died her husband condition is critical
राजधानी में भीषण हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार कि तड़के भीषण हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने एसयूवी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन को सूचना दी गई है। हादसा बीबीडी थाना क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित तिवारीगंज चौराहे के पास हुआ।

विज्ञापन

गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं

मृतका की पहचान खुशबू (45) के रूप में हुई है। पति रवि प्रताप सिंह (48) घायल हैं। दंपती गोरखपुर जिले के खजनी पोस्ट क्षेत्र स्थित हरनी गांव के रहने वाले हैं। वह गोमती नगर विस्तार में गंगा अपार्टमेंट में रहते हैं। रवि एलडीए में ठेकेदार हैं। वहीं पत्नी के साथ एसयूवी से शनिवार शाम गोरखपुर गए थे। किसी कारणवश वह बीच रास्ते से लखनऊ लौटने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसयूवी के परखच्चे उड़ गए

तड़के बीबीडी में तिवारीगंज चौराहे के पास अज्ञात वाहन पीछे से रवि की एसयूवी से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। हादसे देख लोगों की रूह कांप उठी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खुशबू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 



पुलिस ने रवि को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। रवि की हालत गंभीर बनी हुई है। अतिरिक्त इंस्पेक्टर बीबीडी के मुताबिक घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed