फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Honoring the Power of Women: A Poetic Tribute to Motherhood

Lucknow News: मातृशक्तियों का सम्मान, कविता में मां का गुणगान

Mon, 30 Mar 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Honoring the Power of Women: A Poetic Tribute to Motherhood
साहित्य और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली मातृ शक्ति का सम्मान किया गया
लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने गोमतीनगर के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में 'अम्मा', मैं जागूं तुम सो जाओ... कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान साहित्य और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली मातृ शक्ति का सम्मान किया गया। इसके साथ ही कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अलीगढ़ मंडल की आयुक्त संगीता सिंह, विशिष्ट अतिथि आईएएस ऋतु सुहास और सेवानिवृत्त आईएएस पीसी श्रीवास्तव की मौजूदगी में डॉ. शोभा दीक्षित भावना की वाणी वंदना से शुरुआत हुई।
विज्ञापन

कवयित्री सरला शर्मा अस्मां ने अपनी पंक्तियों से हॉल में बैठे सभी श्रोताओं को द्रवित कर दिया। उन्होंने सुनाया- मेरी अम्मा, जो तुझमें है कहां किसी में बात है, तुझमें पूरा ब्रह्म समाया तुझसे ही दिन-रात है। अन्य रचनाकारों में डॉ. कलीम कैसर, रेनू वर्मा, नर कंकाल, श्रवण कुमार सेठ, भालचंद्र त्रिपाठी और डॉ. सौरभ कांत शर्मा ने भी काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में सात मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. सुभदा पांडेय, डॉ. रश्मि दोहन, मुक्ता चंद, निर्मला सिंह, सावित्री शर्मा, वीणा बाजपेयी और उर्मिला शुक्ला शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed