फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Honoring the brilliant and intelligent people

Lucknow News: मेधावियों और प्रबुद्धजनों का सम्मान

Mon, 28 Jul 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 28 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Honoring the brilliant and intelligent people
हाईस्कूल व इंटर मीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी छात्र-छात्राओं को सा
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को विधायक आपके द्वार अभियान के तहत 129वां शिविर लगाया गया। शिविर सरोजनीनगर द्वितीय मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा के कार्यालय पर लगा। हाईस्कूल व इंटर मीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल, घड़ी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें मानसी वर्मा, मानसी गुप्ता, श्रृष्टि श्रीवास्तव व अंकित कुमार शामिल हैं। इसके अलावा इलाकाई प्रबुद्धजनों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। ये पहल विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की है।
विज्ञापन


शिविर में सड़क, नाली, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड आदि की कुल 44 शिकायतें आईं। कइयों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तो बची शिकायताें के समाधान के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। 80वें गर्ल्स एवं 139वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया। क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम आदि खेल किट भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष राज कपूर वर्मा, अमृता वर्मा, अखिलेश त्रिपाठी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed