खुशखबरी: शिक्षा मित्रों का मार्च महीने का मानदेय जारी, भुगतान के निर्देश भी दिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने 147567 शिक्षा मित्रों का मार्च महीने का मानदेय जारी किया है। दस हजार रुपये प्रति माह मानदेय की दर से 1 अरब, 47 करोड़, 56 लाख 70 हजार रुपये जारी किए गए हैं।
अपर परियोजना निदेशक राजकुमारी वर्मा ने सभी बीएसए को शिक्षा मित्रों की उपस्थिति के आधार पर मानदेय भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, फैजाबाद में समायोजन निरस्त होने के बाद से ही लगातार आंदोलनरत शिक्षामित्रों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेश शुक्ला को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें समान कार्य समान वेतन, उत्तराखंड की तर्ज पर चार साल में टेट करने की छूट, मृतक शिक्षामित्रों के परिवारीजनों को नौकरी देने जैसी प्रमुख मांगे शामिल हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने 21 मई से तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया है। जब तक सरकार शिक्षा मित्रों से किए हुए वादे को पूरा करते हुए उनका भविष्य सुरक्षित नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा की सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में तीन माह में शिक्षामित्रों की समस्याओं को पूरा करने का वादा किया था लेकिन सरकार शिक्षामित्रों से किए वादे को पूरा करने से भाग रही है और जब तक शिक्षामित्रों की मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक शिक्षामित्र जिले से लेकर लखनऊ तक आंदोलन करेंगे। इस दौरान संगठन के महामंत्री रामजी द्विवेदी, जिला मंत्री अनिल पांडे, अखिलेश यादव, मनोज शुक्ला, सत्यप्रकाश मिश्रा, मंसूर अली, घनश्याम मिश्रा, हरेंद्र पांडे, दिनेश सिंह समेत अन्य शामिल रहे।