फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Honorarium increased for all from 8th to B.Tech, apprenticeship will get Rs 6800 to 12300

Lucknow News: 8वीं से बीटेक तक सभी का बढ़ा मानदेय, अप्रेंटिसशिप पर मिलेगा 6800 से 12300 रुपये

Sun, 14 Sep 2025 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Honorarium increased for all from 8th to B.Tech, apprenticeship will get Rs 6800 to 12300
8वीं से बीटेक तक सभी का बढ़ा मानदेय, अप्रेंटिसशिप पर मिलेगा 6800 से 12300 रुपये
लखनऊ। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने अप्रेंटिसशिप कर रहे युवाओं के मानदेय में 30 से 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें 11 सितंबर से लागू हो गई हैं। अब आठवीं पास से लेकर परास्नातक तक की योग्यता रखने वाले युवाओं को किसी निजी संस्थान में अप्रेंटिसशिप करने पर 6800 से 12300 रुपये तक मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन


अलीगंज राजकीय आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि केंद्रीय शिक्षुता परिषद की बैठक में शिक्षुता नियम 1992 में संशोधन किया गया है। इसके बाद आईटीआई आधारित अप्रेंटिसशिप का मानदेय 7000 से बढ़ाकर 9600 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह इंटरमीडिएट स्तर पर 8200 रुपये और बीटेक स्तर पर 12300 रुपये तक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कौशल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से अप्रेंटिसशिप कर रहे युवाओं को आर्थिक सहारा मिलेगा और कौशल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दरें योग्यता के आधार पर

प्रशिक्षण पहले मानदेय (लगभग) नया मानदेय (रुपये में)
8वीं से 10वीं तक 4200 6800

इंटरमीडिएट 6000 8200
आईटीआई 7000 9600

डिप्लोमा 8300 10900
बीटेक 10000 12300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed