{"_id":"6274b035eac71d39d225adb1","slug":"honor-killing-teenager-was-murdered-by-slitting-her-throat-father-put-her-to-death-there-was-discord-in-the-house-over-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग : चाकू से गला रेतकर बेटी को मार डाला, पिता के लिए खेत में खाना लेकर गई थी किशोरी, आरोपी पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग : चाकू से गला रेतकर बेटी को मार डाला, पिता के लिए खेत में खाना लेकर गई थी किशोरी, आरोपी पिता गिरफ्तार
Sat, 07 May 2022 01:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 07 May 2022 01:03 AM IST
सार
बताते हैं कि किशोरी युवक से कोर्ट मैरिज करना चाह रही थी और शायद इसीलिए वह आधार कार्ड मांग रही थी। पिछले साल ही ज्योति ने कक्षा-आठ पास किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
सतांव (रायबरेली) में गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के खुसुरुपुर गांव में शुक्रवार सुबह खेत गई बेटी का पिता ने चाकू से गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देकर भागे पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
खुसरूपुर गांव निवासी विजय कुमार शुक्रवार सुबह खेत गया था। करीब 8.30 बजे बेटी ज्योति पिता के लिए खाना लेकर गई थी। उसने खेत में ही पिता से आधार कार्ड मांगा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि विजय ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया। गांव वालों के मुताबिक किशोरी का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर घर में काफी दिनों से कलह चल रही थी। पिता ने बेटी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बताते हैं कि किशोरी युवक से कोर्ट मैरिज करना चाह रही थी और शायद इसीलिए वह आधार कार्ड मांग रही थी। पिछले साल ही ज्योति ने कक्षा-आठ पास किया था।
विज्ञापन
सूचना पर गुरुबख्शगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की मां सियावती की तहरीर पर पुलिस ने विजय कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। बताते हैं कि सामाजिक मान-सम्मान के लिए पिता ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन