फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   homeguard attempted for self immolation in the farewell party of DG homeguard

डीजी होमगार्ड की फेयरवेल पार्टी में होमगार्ड ने लगाई खुद को आग, भर्ती कराने पर अस्पताल से भागा

Fri, 31 Aug 2018 03:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Aug 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
homeguard attempted for self immolation in the farewell party of DG homeguard
होमगार्ड को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
यूपी के डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला की फेयरवेल पार्टी में शुक्रवार को एक होमगार्ड ने खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे होगमार्ड को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वह भाग निकला। फिलहाल, उसे फिर से भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। आत्मदाह के कारणों का पता नहीं चल सका है।  
विज्ञापन


मालूम हो कि यूपी पुलिस के इतिहास में पहली बार डीजी होमगार्ड के पद से रिटायर होने वाले अधिकारी सूर्य कुमार शुक्ला के लिए शुक्रवार दोपहर फेयरवेल परेड (विदाई परेड) का आयोजन किया गया था। आलमबाग स्थित डीजी मुख्यालय में 12:30 बजे के करीब जैसे ही कार्यक्रम शुरू होने वाला था तभी अचानक वहां मौजूद होमगार्ड रामकुमार ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया। जब तक वहां मौजदू लोग कुछ समझ पाते उसने माचिस से खुद को आग के हवाले कर दिया। मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


होमगार्ड साथियों ने आग को काबू में करने के बाद तत्काल उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। होमगार्ड विभाग के कुछ अफसर भी पहुंचे। रामकुमार को भर्ती कराने के बाद अफसर डॉक्टरों से बातचीत कर ही रहे थे कि रामकुमार अस्पताल से भागकर जीपीओ चौराहे पर पहुंच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उसे पकड़कर सिविल लेकर आई। यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक वह करीब 60 फीसदी जल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट बयान दर्ज करने पहुंचे। उससे आत्मदाह का कारण पूछा गया तो वह कुछ स्प्षट जवाब नहीं दे सका। इधर-उधर की बातें कहने लगा। पुलिस का कहना है कि रामकुमार की दिमागी हालत ठीक नहीं है। बरेली में रह रहे उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। उनके आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed