{"_id":"5cc5a940bdec22073964dbd0","slug":"home-minister-rajnath-singh-addresses-a-voter-awareness-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री राजनाथ बोले, फिर से सत्ता में आते ही जम्मू कश्मीर से खत्म कर देंगे 370 और 35 ए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री राजनाथ बोले, फिर से सत्ता में आते ही जम्मू कश्मीर से खत्म कर देंगे 370 और 35 ए
Sun, 28 Apr 2019 07:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Apr 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ सीट से भाजपा प्रत्याशी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगली बार केंद्र की सरकार में आते ही हम जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि कुछ संगठनों को छोड़कर कश्मीर की अधिकांश जनता भारत के साथ है। यह बहुत बड़ी साजिश है कि वहां के कुछ संगठन स्थानीय जनता के मन में अलगाववाद की भावना पैदा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले ही जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि देश में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए। एक भारत का प्रधानमंत्री हो और दूसरा जम्मू कश्मीर का प्रधानमंत्री हो। तभी हमने कह दिया था कि अनुच्छेद 370 व 35 ए के तहत जो जम्मू कश्मीर को विशेषाधिकार प्राप्त है उसकी गम्भीरता से समीक्षा होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि विगत पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार द्वारा जितना काम हुआ है उसकी प्रशंसा देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हो रही है। आज भारत विश्व में सबसे तेज आर्थिक वृद्घि करने वाला राष्ट्र बन गया है और अगर यही रफ्तार जारी रही तो 2030 तक हम विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में आ जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में यूपी सरकार के मंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेयी, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, भगवान सिंह रावत, अजय भट्ट, उच्च शिक्षा मंत्री वीरसिंह रावत, त्रिलोक सिंह अधिकारी, टी.एस. मनराल, दिलीप सिंह, गणेश जोशी, नरेन्द्र देवड़ी, डी.डी. नारियाल, शशि जोशी, चित्रा काण्डपाल, सुषमा खरकवाल, चेतन सिंह बिष्ट, कर्नल हुकुम सिंह बिष्ट, हेमा सनवाल आदि उपस्थित रहे।