{"_id":"5e3455c38ebc3e4adc1ef3f6","slug":"home-minister-amit-shah-and-twitter-praises-up-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस की बहादुरी ने जीता ट्विटर यूजर्स का दिल, गृहमंत्री अमित शाह ने भी थपथपाई पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस की बहादुरी ने जीता ट्विटर यूजर्स का दिल, गृहमंत्री अमित शाह ने भी थपथपाई पीठ
Fri, 31 Jan 2020 10:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
ट्टिवटर पर टॉप टेन में ट्रेंड कर रहा हैशटैग सैल्यूट यूपी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद में एक शातिर अपराधी द्वारा बंधक बनाए गए बच्चों को सकुशल छुड़वाने में कामयाब रही यूपी पुलिस ने ट्विटर यूजर्स का दिल जीत लिया है। इस पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व यूपी पुलिस की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बंधक बनाए सभी बच्चों को पुलिस द्वारा अपनी कुशल रणनीति एवं योजना से सुरक्षित छुड़वाया जाना प्रशंसनीय है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और उत्तर प्रदेश पुलिस को बधाई देता हूँ।'
विज्ञापन
जिसको रीट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया, 'धन्यवाद माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी, उत्तर प्रदेश सरकार की अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है। महिलाओं, बच्चों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन
वहीं, ट्विटर इंडिया पर #SaluteUpPolice हैश टैग टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है। जहां ट्विटर यूजर्स जमकर यूपी पुलिस की सराहना कर रहे हैं। बता दें कि मोहम्मदाबाद कोतवाली के करथिया गांव में पुत्री के जन्मदिन के बहाने बदमाश सुभाष बाथम (42) ने 25 बच्चों को घर बुलाकर बंधक बना लिया था। जिस पर पुलिस ने नौ घंटे की कड़ी मशक्कत कर सुभाष को रात एक बजे मार गिराया और बच्चों को 11 घंटे बाद मुक्त करा लिया।