फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Home Guard Recruitment Exam: 75.33% candidates appeared on the first day, four including a teacher arrested fo

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: पहले दिन 75.33 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल, साजिश में एक शिक्षक सहित चार गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 09:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 25 Apr 2026 09:20 PM IST
सार

Home Guard Recruitment Exam: तीन दिन चलने वाली होमगार्ड परीक्षा के पहले दिन 75.33 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। अभी रविवार और सोमवार को दो दिन और परीक्षा होनी है। 

विज्ञापन
Home Guard Recruitment Exam: 75.33% candidates appeared on the first day, four including a teacher arrested fo
होमगार्ड भर्ती परीक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

 होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को 75.33 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रदेश के 74 जिलों में बनाए गए 1053 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई गई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार, दोनों पालियों के लिए कुल 8,44,066 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 6,35,856 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा रविवार और सोमवार को भी आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस के साथ एसटीएफ भी लगातार नजर बनाए हुए है। एटा और कानपुर में परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश को समय रहते पकड़ लिया गया। दोनों जगह कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कूटरचित प्रवेश पत्र के साथ पकड़ा गया मुन्नाभाई
एटा के डीएवी इंटर कॉलेज केंद्र पर बायोमेट्रिक जांच के दौरान हाथरस निवासी तेजवीर सिंह का डेटा नहीं मिला। जांच में उसका प्रवेश पत्र फर्जी पाया गया। लोकवाणी केंद्र संचालक अभिषेक उर्फ गोलू ने यह कूटरचित प्रवेश पत्र तैयार किया था। पुलिस ने दोनों पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिक्षक ने एनसीसी रूम में छिपाए थे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
कानपुर के बीएनएसडी इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में एनसीसी कक्ष में प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर नकल की साजिश रची गई थी। पुलिस ने साजिश को नाकाम करते हुए इस मामले में सहायक अध्यापक अखिलेश यादव, संदीप चंद्र विश्वकर्मा और निर्मल कुमार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed