{"_id":"5b6a9a7e4f1c1b8d3e8b5c5a","slug":"home-guard-allowance-increased-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दैनिक वेतन भत्ते में बढोत्तरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दैनिक वेतन भत्ते में बढोत्तरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
खुशी जाहिर करते होमगार्ड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने होमगार्ड जवानों को बड़ी सौगात देते हुए उनके दैनिक वेतन भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवानों को प्रतिदिन ड्यूटी के लिए 375 रुपये के बजाए 500 रुपये दैनिक भत्ता देने और कल्याण कोष की राशि पांच करोड़ से बढ़ाकर दस करोड़ करने का एलान किया।
विज्ञापन
लखनऊ-रायबरेली रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर 12 स्थित समारोह स्थल में मंगलवार को विभाग के नवनिर्मित भवनों के लोकार्पण व पदक वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने मृतक जवानों के आश्रितों की आर्थिक सहायता के लिए 27 महिलाओं को तीन लाख रुपये प्रति के हिसाब से कुल 81 लाख रुपये की राशि के चेक वितरित किए। इसके अलावा, उन्होंने बेहतर काम करने के लिए अवैतनिक कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर व जवानों समेत कुल 22 लोगों को पदक से सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी समेत अन्य महानगरों में यातायात का संचालन होमगार्ड जवानों की सहायता से ही संभव हो पा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने विभाग के अपर मुख्य सचिव कुमार कमलेश की तारीफ की और नमामि गंगे अभियान में होमगार्ड जवानों की भूमिका को सराहा। इस अवसर पर वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, डीजीपी ओपी सिंह व डीजी तकनीकी सेवा पीके तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
11 लाख पौधों का रोपण करेंगे जवान
विभाग के राज्यमंत्री अनिल राजभर ने बताया कि इस बार अभियान के तहत होमगार्ड के जवान स्वतंत्रता दिवस तक 11 लाख पौधों का रोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों की बॉर्डर विंग बनाने के साथ ही गंगा सुरक्षा में भी उनकी तैनाती पर विचार चल रहा है। विभाग के डीजी डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला ने बताया कि करीब 11 हजार जवान डायल 100 व्यवस्था से जुड़े हैं।