फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holika Dahan will take place at 3776 places in the capital

Lucknow News: राजधानी में 3776 स्थलों पर होगा होलिका दहन

Wed, 12 Mar 2025 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will take place at 3776 places in the capital
लखनऊ। राजधानी में इस बार शहर और ग्रामीण इलाकों में 3776 स्थानों पर होलिका दहन होगा। मोहल्लों, कॉलोनियों, अपार्टमेंट और गांवों में त्योहारी जोश चरम पर है। लोग जगह-जगह लकड़ियां, उपले और पूजन सामग्री एकत्र कर रहे है। अपार्टमेंट और सोसाइटी में सामूहिक आयोजन हो रहे हैं। गांवों में ढोल-नगाड़ों के साथ होली का जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इस साल बढ़ गए 296 होलिका दहन स्थल
इस साल होलिका दहन स्थलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2024 में 3480 जगहों पर होलिका दहन हुआ था। इस बार 3776 स्थलों पर होलिका दहन होना है।
विज्ञापन

तैनात रहेगी पुलिस
होली के दौरान संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल की तैनाती होगी। सीसी कैमरों और ड्रोन से निगरानी भी होगी। फायर ब्रिगेड की टीमें भी अलर्ट रहेंगी। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी। जेसीपी एलओ अमित वर्मा ने बताया कि पांच ड्रोन की मदद से एरिया डोमिशन का काम किया जा रहा है। सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक की गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए पांच हजार पुलिसकर्मी, 75 पुलिस अधिकारी, 15 कंपनी पीएसी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में पांच जोन में होलिका दहन के स्थल-
मध्य जोन – 1170
दक्षिण जोन – 985
उत्तरी जोन – 704
पूर्वी जोन – 418
पश्चिम जोन – 397
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed