फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holidays are over, students reach school shivering in the cold

Lucknow News: छुट्टियां खत्म, ठंड में ठिठुरते स्कूल पहुंचे छात्र

Thu, 16 Jan 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 16 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Holidays are over, students reach school shivering in the cold
प्राथमिक विद्यालय रतहिया में पढ़ने जाते छात्र।
श्रावस्ती। जिले में शीतकालीन अवकाश समाप्त हो गया है। हालांकि ठंड का सितम अभी भी जारी है। ऐसे में बुधवार को छात्र ठिठुरते हुए विद्यालय पहुंचे जबकि कई विद्यालयों के बुधवार ताले ही नहीं खुले हैं। इससे छात्रों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

तराई ठंड के प्रकोप से कांप रही है। बुधवार दूसरे दिन भी सूरज नहीं निकला। परिषदीय विद्यालय सहित सभी बोर्ड के विद्यालय में घोषित शीतकालीन अवकाश समाप्त हो चुका है जिसे बुधवार से पूर्व निर्धारित समय पर संचालित करने का निर्देश जारी किया गया है। इससे छात्रों को ठंड में कांपते हुए विद्यालय जाना पड़ा। वहीं कुछ विद्यालयों में बुधवार को भी अवकाश जैसी स्थित रही। जमुनहा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गंगाभागड़ के गेट पर सुबह 10:40 बजे ताला लटका रहा। यहां तैनात प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार पाल, शिक्षक व अन्य कर्मी नदारद मिले।
विज्ञापन

इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय दर्वेशगांव में सुबह 10:25 बजे गेट का ताला तो खुला मिला, लेकिन विद्यालय के अंदर सभी कक्षों में ताला लटका दिखा। ऐसे में यहां विद्यालय आने वाले छात्रों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर विद्यालयों को खोला गया है। वहीं जिन स्कूलों में ताला लगा है उनके विरुद्ध जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
अजय कुमार गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed