फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holi will be sweet for one lakh needy people

Lucknow News: एक लाख जरूरतमंदों की मीठी होगी होली

Sun, 23 Feb 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Holi will be sweet for one lakh needy people
रायबरेली। होली को मीठी करने के लिए एक लाख से अधिक अंत्योदय कार्डधारकों को तीन-तीन किलो चीनी मिलेगी। जिले को 3050 क्विंटल चीनी मिली है। गरीबों को तीन किलो चीनी के बदले में 54 रुपये कोटे की दुकानों पर जमा करने होंगे। चार मार्च से मुफ्त राशन के साथ चीनी दी जाएगी।
विज्ञापन


शासन ने जिले के 1,01,913 अंत्योदय कार्डधारकों को होली पर तीन-तीन किलो चीनी देने के लिए आवंटन भी कर दिया है। 3050 क्विंटल चीनी का वितरण कोटे की दुकानों के माध्यम से होगा। प्रत्येक अंत्योदय कार्ड पर तीन किलो चीनी दी जाएगी। कार्डधारकों को चीनी लेने के लिए 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 54 रुपये कोटेदार को देने होंगे। जिले में ब्लॉकवार चीनी का आवंटन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed