फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   holi market

Lucknow News: बड़ों को गुलाल वाला सिलिंडर तो बच्चों को बैग वाली पिचकारी पसंद

Mon, 06 Mar 2023 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
holi market
लखनऊ। राजधानी के बाजारों में होली का रंग सिर चढ़कर बोल रहा है। बाजारों में पिचकारी, रंग भरे पटाखे, मुखौटे, रंगबिरंगी टोपियां और नकली बालों से दुकानें सज चुकी हैं। लोग भी परिवार के साथ जमकर खरीदारी कर रहे है। बात अगर रंगों और पिचकारी की हो तो बड़ों को गुलाल वाला सिलिंडर और बच्चों को बैग वाली पिचकारी खूब भा रही है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि बाजार में इस बार कई सालों बाद कोरोना के खौफ के बिना कारोबार करने में मजा आ रहा है।
विज्ञापन


भूतनाथ मार्केट में दुकान लगाने वाले निखिल जायसवाल बताते हैं कि इस बार ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं आई जिससे ग्राहकों के लिए कोई पाबंदी हो। बोले, रंग व गुलाल की बिक्री हो ही रही है। इस बार रंग भरे पटाखों की डिमांड ज्यादा है। उसमें रंग से भरा सिलिंडर बहुत ज्यादा बिक रहा है। उसकी खासियत यह है कि पहले रंग निकलेगा फिर फॉगिंग होगी। इसकी कीमत 1200 से 2500 रुपये की बीच हैं। वहीं 200 से 300 रुपये की बीच मेहताब (5 पीस), 250 से 300 रुपये के रंग भरे अनार (4 पीस) तो बिक ही रहा है। रंग से भरा सेवन शॉट होली पार्टी का आयोजन करने वाले खूब खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

उधर यहियागंज में पिचकारी दुकानदार आलोक गुप्ता ने बताया कि बच्चों के लिए लीकेज न होने की गारंटी के साथ बैग वाली पिचकारी आई है। 100 से 1200 रुपये में मिल रही है। भूत वाला मुखौटा खूब बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी की पिचकारी, कटोरी और बाल्टी कर रहे पसंद
महानगर लखनऊ सराफा के चेयरमैन विनोद माहेश्वरी के मुताबिक, लोग शौक के लिए चांदी की पिचकारी, कटोरी और बाल्टी खरीदते हैं। इसकी ठीक-ठाक डिमांड है। कीमत 15 सौ रुपये से 20 हजार रुपये और बाल्टी 4000 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये की बीच बिक रही है।

होली पार्टी के लिए ड्रेसिंग पर खास ध्यान

दुकानदारों ने बताया कि ग्राहक रंग की खरीदारी कर ही रहे हैं लेकिन ड्रेसिंग पर खूब ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों के लिए 150 रुपये की टीशर्ट तो बड़ों के लिए 200 से 250 की टीशर्ट खूब बिक रही है। ग्राहक कह भी रहे हैं। ड्रेसिंग अच्छी दिखनी चाहिए।


200 करोड़ रुपये तक का होगा कारोबार
यहियागंज स्थित रंग-गुलाल के होलसेल कारोबारी शेखर बताते हैं कि अच्छी खपत है। ग्राहक भी बाजार में खूब मौजूद है। काफी माल बिक चुका है लगातार ऑर्डर आ रहे हैं। शेखर के मुताबिक खुला गुलाल हो या ऑर्गेनिक दोनों की खूब बिके हैं। अगर अनुमानित देखा जाए तो 200 से 220 करोड़ रुपये का कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed