फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holi: 63 people lost their lives in road accidents in the last two days in Awadh, 36,114 people sought police

होली: अवध में दो दिनों में सड़क हादसों में 63 लोगों ने गंवाई जान, 36,114 लोगों ने मांगी यूपी 112 से पुलिस मदद

Wed, 27 Mar 2024 08:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Mar 2024 08:11 AM IST
सार

Accidents on holi: रंग और खुशी के त्योहार होली पर दर्दनाक हादसे भी हुए। अकेले यूपी के अवध क्षेत्र में बीते दो दिनों में 63 लोगों ने हादसों में अपनी जान गंवाईं। इस दौरान आपस में विवाद भी खूब हुए। यूपी पुलिस से रिकॉर्ड मदद मांगी गई। 
 

विज्ञापन
Holi: 63 people lost their lives in road accidents in the last two days in Awadh, 36,114 people sought police
up 112 के पास आईं 36,114 कॉल - फोटो : amar ujala

विस्तार

अवध के जिलों में होली के दौरान पिछले 48 घंटे में 63 लोगों ने सड़क हादसों में जान गंवा दी। सबसे ज्यादा मौतें बाराबंकी और सीतापुर में हुईं। दोनों ही जिलों में अलग-अलग जगह नौ-नौ लोगों की हादसों में जान चली गई। इसके अलावा रायबरेली और बहराइच में आठ-आठ लोगों ने सड़क हादसों में दम तोड़ दिया। उधर अमेठी में चार लोगों की हादसों में मौत हुई जिसमें दो महिलाएं भी शामिल रहीं। यहां एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं गोंडा में होली के दौरान पिछले 48 घंटे में जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोर समेत पांच लोगों की मौत हो गई और पड़ोसी जिले बलरामपुर में भी दो लोगों की डूबकर मौत हो गई। सुल्तानपुर में भी बीते 48 घंटों में चार लोगों की सड़क हादसों में और एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। अंबेडकरनगर में छह अयोध्या में चार और श्रावस्ती में दो लोगों की जान हादसों में चली गई।
विज्ञापन


पुलिस से मांगी मदद 
 होली पर 36,114 लोगों ने यूपी 112 से मदद मांगीं। इस दौरान एंबुलेंस, फायर, पुलिस से संबंधित सूचनाओं पर भी पीआरवी कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत पहुंचाई। प्रदेश भर में सर्वाधिक 3,375 सूचना लखनऊ से आई। वहीं, वाराणसी से 1,920, गोरखपुर से 1,870, कानपुर से 1,618 और प्रयागराज से 1,344 सूचनाएं यूपी-112 को प्राप्त हुई। इस दौरान श्रावस्ती सबसे शांत जिला रहा, जहां 24 घंटे में सिर्फ 81 सूचनाएं यूपी 112 को मिली। होली के दिन सहायता मांगने वालों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा अधिक होने के बाद भी मानक रिस्पांस टाइम बरकरार रहा। इसके लिए यूपी 112 के अधिकारियों ने पहले से तैयारी की थी। वहीं, कॉल टेकर्स के साथ पीआरवी कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed