फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   HMPV case in Lucknow: Private hospital investigated and reported new virus, health department had no idea

HMPV Case In Lucknow : निजी अस्पताल ने जांच करके नए वॉयरस की दी रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग को भनक नहीं

Fri, 10 Jan 2025 10:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 10 Jan 2025 10:52 AM IST
सार

HMPV case in Lucknow: खतरनाक माने जा रहे  एचएमपीवी वायरस से प्रभावित एक महिला की निजी अस्पताल में जांच हुई। उसके पॉजिटिव होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई। 

विज्ञापन
HMPV case in Lucknow: Private hospital investigated and reported new virus, health department had no idea
एचएमपीवी संक्रमण के मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 HMPV Cases In UP:  नाका की रहने बुजुर्ग महिला को पिछले तीन दिन तक दो निजी अस्पताल में भर्ती रही। इसमें एक अस्पताल ने एचएमपीवी पॉजिटिव की रिपोर्ट थमाई। मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दिया। महिला मरीज को वहां से दूसरे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर डॉक्टर उसी जांच रिपोर्ट के आधार पर इलाज शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी हुई। टीम ने बलरामपुर अस्पताल पहुंचकर छानबीन किया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है नए वॉयरस की जांच रिपोर्ट मरीज को देने मामले में संबंधित अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


कानपुर रोड स्थित एक कॉरपोरेट हॉस्पिटल में परिजनों ने 6 जनवरी को भर्ती कराया था। महिला मरीज को बुखार संग सांस लेने में तकलीफ थी। कॉरपोरेट हॉस्पिटल ने अपने यहां पर नए वायरस की जांच किया। जांच दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कॉरपोरेट हॉस्पिटल ने मरीज को दुबग्गा स्थित निजी हॉस्पिटल भेज दिया। वहां पर मरीज सात जनवरी तक भर्ती रही। इस दौरान महिला का ऑक्सीजन लेवल 96 पर था। महिला चार लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। कॉरपोरेट हॉस्पिटल की रिपोर्ट के आधार पर महिला का इलाज किया गया। आठ जनवरी की रात को निजी अस्पताल से छुट्टी कराकर बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से नमूने लेकर जांच को दोबारा भेजा गया है। वहीं तीन दिन तक निजी अस्पतालों में नए वॉयरस वायरस से ग्रस्त महिला भटकती रही। निजी अस्पतालों ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना नहीं दिया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, दोनों अस्पतालों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन

आरटीपीसीआर किट से होगी प्रमाणिक जांच

केजीएमयू माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. अमिता जैन ने बताया एचएमपीवी वॉयरस की जांच आरटीपीसीआर विधि से होगी। इसकी किट व रीजेंट अलग है। बताया संस्थान में किट व रीजेंट के इंतजाम कर लिए गए हैं। बताया कोविड आरटीपीसीआर की जांच व रीजेंट अलग होता है। बताया दोनों वॉयरस के लिए अलग-अलग किट व रीजेंट की जरूरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का दावा संपर्क में आए लोगों की होगी जांच

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है महिला के परिजन संग उनके संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है। इसके लिए टीमे बनाई गई है। टीम परिजनों के संपर्क में आए लोगों का नमूना लेकर जांच कराई जाएगी। बताया इस वॉयरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

सरकारी संस्थानों में एचएमपीवी वॉयरस की जांच मुफ्त होगी

केजीएमयू -पीजीआई में एचएमपीवी वॉयरस की जांच होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली है। शासन के निर्देश बाद जांच की सुविधा दोनों संस्थानों में होगी। एचएमपीवी के लक्षण वाले मरीजों के लार जांच से वायरस की पहचान की जा सकेगी। 24 से 72 घंटे में नमूनों की जांच पूरी होगी। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एचएमपीवी वायरस की जांच होगी। प्रदेश भर से आने वाले नमूनों की जांच यहां संभव होगी। उधर, पीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एचएमपीवी जांच हो सकेगी। सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीज का नमूना सीएमओ के माध्यम से केजीएमयू व पीजीआई भेजा जाएगा। जांच पूरी तरह से निशुल्क होगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, एचएमपीवी से निपटने की तैयारी पूरी है। केजीएमयू व पीजीआई में जांच की सुविधा है। ह संक्रमण पांच से सात दिन में ठीक हो जाता है।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed