फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Historic Bheemtal in Sitapur to Undergo Beautification at Cost of 10 Crore Karagar Minister Launches Project

Sitapur News: 10 करोड़ से होगा ऐतिहासिक भीमताल का सौंदर्यीकरण, कारागार मंत्री ने किया शुभारंभ; पहली किस्त जारी

Sat, 30 May 2026 10:38 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 30 May 2026 10:38 PM IST
सार

सीतापुर में ऐतिहासिक भीमताल का सौंदर्यीकरण 10 करोड़ से होगा। कारागार मंत्री ने परियोजना का शुभारंभ किया। बजट के सापेक्ष 2.40 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Historic Bheemtal in Sitapur to Undergo Beautification at Cost of 10 Crore Karagar Minister Launches Project
हरगांव क्षेत्र में लोकार्पण करते कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सीतापुर में नगर पंचायत हरगांव के जहांगीराबाद वार्ड स्थित काशीराम कॉलोनी के सामने भीमताल परियोजना का 10 करोड़ से विकास किया जाएगा। कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने पूजन अर्चन व नारियल फोड़कर परियोजना का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इस मौके पर कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरों व ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। भीमताल के निर्माण से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे हरगांव की पहचान और मजबूत होगी। 

विज्ञापन

निर्माण कार्य तेजी से जारी है

वहीं, नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष गफ्फार खान ने बताया कि भीमताल परियोजना के लिए प्रदेश शासन से लगभग 10 करोड़ रुपये का बजट मांगा था। इसमें प्रथम चरण में दो करोड़ चालीस लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इसे समय से पूरा कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा

अधिशाषी अधिकारी श्रीश मिश्र ने बताया कि परियोजना पूरी होने के बाद यह स्थल क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। तालाब के आसपास सौंदर्यीकरण व अन्य सुविधाओं का भी विकास कराया जाएगा।



इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, उदित बाजपेई, अलियार खान, धीरेन्द्र सिंह, उमेश कुमार, प्रकाश सिंह, दिनेश मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed