फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hip replacement of 16 year old teenage

Lucknow News: 16 वर्षीय किशोर का बदला गया कूल्हा

Wed, 04 Jun 2025 04:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
hip replacement of 16 year old teenage
कानपुर रोड स्थित निजी अस्पताल के डाॅक्टरों ने 16 साल वर्षीय किशोर का कूल्हा प्रत्यारोपित किया है। दावा है कि लखनऊ में इस तरह का यह पहला मामला है। किशोर की कूल्हे की हड्डी नाै साल की उम्र में टूटी थी। आर्थिक अभाव की वजह से इलाज न होने की वजह से कूल्हे की हड्डी (फीमर) गल गई थी।
विज्ञापन

सर्जरी करने वाले डॉक्टर कर्नल (डॉ.) नरेंद्र कुमार ने बताया कि किशोर को बेहद दर्द वाली स्थिति में अस्पताल लेकर आया गया था। उस समय वह लड़खड़ाकर चल पा रहा था। हड्डी गलने की वजह से उसका एक पैर छोटा हो गया था। इसकी वजह से उसका दूसरा पैर और पीठ भी प्रभावित हुई थी। इस स्थिति में कूल्हा प्रत्यारोपित करना ही एकमात्र विकल्प था। आमताैर पर कूल्हा हड्डियां पूरी तरह से विकसित होने के बाद ही प्रत्यारोपित किया जाता है। इतनी कम उम्र में हिप रिप्लेसमेंट करना सामान्य नहीं है, क्योंकि इस उम्र में हड्डियों का विकास अधूरा होता है। इसलिए जोड़ की स्थिरता कायम रखना कठिन हो जाता है। किशोर की स्थिति को देखते हुए कूल्हा प्रत्यारोपित करने का फैसला किया गया। सर्जरी लगभग डेढ़ घंटे चली। इसके बाद मरीज को पांच दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सर्जरी के कुछ ही हफ्तों में वह बिना सहारे के चल पा रहा है। डाॅ. मयंक सोमानी ने बताया कि अब मरीज अपने शरीर का वजन दोनों पैरों पर सही तरीके से डाल पा रहा है, जिससे उसकी लंबाई, विकास और शारीरिक अवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed