{"_id":"63ce7be40b8cf22a7c548d77","slug":"hindu-mahasabha-gives-application-against-statement-of-swami-prasad-maurya-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामचरित मानस पर विवादित बयान: बढ़ सकती है स्वामी प्रसाद की मुश्किल, हिंदू महासभा ने दो थानों में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामचरित मानस पर विवादित बयान: बढ़ सकती है स्वामी प्रसाद की मुश्किल, हिंदू महासभा ने दो थानों में दी तहरीर
Tue, 24 Jan 2023 01:07 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:07 AM IST
सार
हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लखनऊ के दो थानों में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मौर्य के बयान पर साधू-संतों ने भी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
नाराजगी जाहिर करते हिंदू महासभा के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामचरितमानस पर अमर्यादित टिप्पणी के मामले में सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हजरतगंज व ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी गई है। इनमें केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी व वकील शिशिर चतुर्वेदी ने स्वामी प्रसाद के खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। उधर, शाम चार बजे स्वामी प्रसाद के घर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे महासभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सिविल अस्पताल के सामने रोक लिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक उनके बीच नोकझोंक हुई। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक तहरीर की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
ठाकुरगंज बालागंज आजादनगर निवासी अवधेश तिवारी ने ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री का कृत्य हिंदुओं की आस्था पर चोट है। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज विकास राय ने भी कहा कि तहरीर की जांच रिपोर्ट आने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामचरित मानस: अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर जताई नाराजगी, पार्टी ने किया किनारा
ये भी पढ़ें - रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद के बयान से भड़कीं अपर्णा, बोलीं- वो अपने चरित्र का उदाहरण दे रहे
रामचरितमानस पर बिहार के मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान देकर विवाद को बढ़ा दिया है। सपा नेता ने कहा, रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। तुलसीदास ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते। इस ग्रंथ को बकवास बताते हुए कहा कि सरकार को इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
सत्ता न मिलने के कारण स्वामी प्रसाद को पड़ रहा पागलपन का दौरा
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के राम चरित मानस पर प्रतिबंध लगाने और ग्रंथ को बकवास कहने पर विहिप भड़क उठी है। विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि हिंदू धर्मग्रंथ श्रीरामचरितमानस पर पूर्व मंत्री सपा नेता स्वामीप्रसाद मौर्य जैसे अज्ञानी प्रतिबंध लगाने की बेतुकी बातें कर रहे हैं।
उन्होंने कहा सत्ता ना मिलने के कारण उन्हें पागलपन का दौरा पड़ रहा है। कहा कि रामचरित मानस एक पुस्तक नही यह मानव जीवन को सर्वश्रेष्ठ बनाने का अमृत कुंभ है। अयोध्या को रक्त रंजित करने वालों के हमसफर मौर्य ने श्रीराम भक्तों का अपमान किया है। मानसिक विक्षिप्त श्रीराम विरोधी को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए।