फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aparna Yadav comments on Ramcharitmanas by Swami Prasad Maurya.

Aparna Yadav: रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद के बयान से भड़कीं अपर्णा, बोलीं- वो अपने चरित्र का उदाहरण दे रहे

Mon, 23 Jan 2023 02:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Jan 2023 02:27 PM IST
सार

अपर्णा यादव ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का रामचरित मानस पर टिप्प्णी करना गलत है। उन्हें राम और इतने पवित्र ग्रंथ के बारे में कुछ नहीं कहना चाहिए।
 

विज्ञापन
Aparna Yadav comments on Ramcharitmanas by Swami Prasad Maurya.
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य व भाजपा नेता अपर्णा यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस पर दिए गए बयान पर भाजपा नेता अपर्णा यादव ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपने चरित्र का उदाहरण दे रहे हैं। सच तो ये है कि उन्होंने रामचरित मानस पढ़ा ही नहीं हैं।

विज्ञापन


अपर्णा यादव ने कहा कि राम भारत का चरित्र है। राम आज भी उतने की महत्वपूर्ण हैं। रामचरितमानस का लगभग हर भाषा में अनुवाद हो चुका है। हजारों वर्षों के बाद भी आज भी कहीं इसका पाठ होता है तो नया जैसा लगता है। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी राम को सम्मान देते हैं। इतने महत्वपूर्ण ग्रंथ पर टिप्पणी करना गलत है। ये बयान स्वामी प्रसाद की मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामचरितमानस को बताया बकवास, बोले- पुस्तक पर लगना चाहिए प्रतिबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा कार्यसमिति की बैठक : सीएम ने कहा, विपक्ष को यूपी की समझ होती तो उन्हें दर दर की ठोकर नहीं खानी पड़ती


रामचरितमानस पर बिहार के मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान देकर विवाद को बढ़ा दिया है। सपा नेता ने कहा, रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। तुलसीदास ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते। इस ग्रंथ को बकवास बताते हुए कहा कि सरकार को इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed