{"_id":"6289f8cab5f97e3bb3441bd9","slug":"hindu-mahasabha-activists-protest-on-its-state-chief-arrest-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hindu Mahasabha protest: हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध मे प्रदर्शन, गुडंबा थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hindu Mahasabha protest: हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध मे प्रदर्शन, गुडंबा थाने का किया घेराव
Sun, 22 May 2022 04:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 May 2022 04:17 PM IST
सार
हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन और थाने का घेराव किया।
विज्ञापन
लखनऊ में प्रदर्शन करते हिंदू महासभा के कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लक्ष्मण टीला मुक्ति संकल्प यात्रा रद्द होने के बाद हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी को शनिवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर महासभा के कार्यकर्ताओं ने गुडंबा थाने का घेराव किया। कुर्सी रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू किया। जिस पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया।
विज्ञापन
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने लक्ष्मण टीला मुक्ति संकल्प यात्रा का आह्वान किया था। इसके तहत लक्ष्मण टीला पर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी जिसे लेकर पश्चिमी जोन की पुलिस अलर्ट पर थी।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत कर यात्रा को रद्द करा दिया लेकिन शनिवार देर रात प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी को गुडंबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर संगठन के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और सुबह 9:00 बजे से ही थाने पर पहुंचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
करीब 11:00 बजे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने को घेर लिया और कुर्सी रोड पर जाम लगा दिया। जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। पुलिस प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को शांत कराने में जुटी थी लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर आसपास के थानों की पुलिस भी बुला ली गई है। हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी द्वारा नहीं की जा रही है।