{"_id":"d4db984d42a9984d00c4510c0207be4b","slug":"hike-in-auto-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून को ठेंगा दिखा, आटो ड्राइवरों ने बढ़ाया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून को ठेंगा दिखा, आटो ड्राइवरों ने बढ़ाया किराया
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Jul 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
टैंपो ऑपरेटर महासंघ ने परिवहन विभाग एवं जिला प्रशासन के कानून को ताक पर रखकर महंगी सीएनजी की आड़ में मंगलवार से मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सवारियों को तय किराये की अपेक्षा एक से दो रुपए अधिक देने पड़ रहे हैं, साथ ही टैंपो ऑपरेटर सवारियों की ओवर लोडिंग भी कर रहे हैं।
बढ़ा किराया देने या ओवर लोडिंग का विरोध करने पर टैंपो ड्राइवर सरेआम उनसे सड़क पर ही मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। महासंघ के इशारे पर यह किराया चौक सहित कई रूट पर चलने वाले टैंपो का बढ़ा है।
विज्ञापन
चौक-चारबाग, चौक-निशातगंज, चौक-सदर, अलीगंज-चारबाग, अमीनाबाद-राजाजीपुरम, राजाजीपुरम-चारबाग, राजाजीपुरम-आलमबाग आदि रूट पर सवारियों को पहले से अधिक किराया चुकाना पड़ता है।
विज्ञापन
छात्रा रोहिनी ने बताया कि सोमवार तक डालीगंज से आईटी कॉलेज चौराहे का किराया पांच रुपए देना पड़ता था जो अब छह रुपए देना पड़ रहा है।
मनमाना किराया वसूली को लेकर मंगलवार शाम को मेडिकल कॉलेज चौराहे पर सवारियों से ड्राइवरों का विवाद हुआ। इस पर ड्राइवरों ने यूनियन के पदाधिकारियों को बुला लिया और जबरिया सवारियों से अधिक किराया वसूला।
यहीं नहीं ड्राइवरों द्वारा सीट पर तीन की जगह चार-चार सवारियों को बैठाया जा रहा है।
महासंघ की सफाई
महासंघ पदाधिकारियों का कहना है की संघ की सहमति से टैंपो के किराए में बढ़ोतरी नहीं हुई है। कुछ बेलगाम ड्राइवरों ने एकजुट होकर खुद ही किराया बढ़ाया है।