{"_id":"5b9a4d63867a557f6149c890","slug":"hijb-ul-mujahideen-terrorist-arrested-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एटीएस को बड़ी सफलता, हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार, गणेश चतुर्थी पर हमले की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एटीएस को बड़ी सफलता, हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार, गणेश चतुर्थी पर हमले की थी तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
कमर उज जमां उर्फ डॉ. हुरैरा उर्फ कमरुद्दीन
- फोटो : amar ujala
यूपी एटीएस ने कानपुर पुलिस की मदद से बृहस्पतिवार सुबह हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमर उज जमां उर्फ डॉ. हुरैरा उर्फ कमरुद्दीन को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आतंकी ने कबूला कि वह हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य है और गणेश चतुर्थी पर आतंकी हमले की फिराक में थ। उसके पास से कानपुर के एक मंदिर का वीडियो व फोटो बरामद हुआ हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि अप्रैल 2018 में कमर उज जमां ने सोशल मीडिया पर एके-47 के साथ अपनी फोटो अपलोड की थी। जिसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां इसकी तलाश कर रही थीं। अप्रैल 2017 में कश्मीर में कमर उज जमां ओसामा नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया और उसी के माध्यम से हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ। उसकी ट्रेनिंग किश्तवाड़ से ऊपर पहाड़ के जंगलों में हुई।
विज्ञापन
कमर उज जमां पुत्र स्वर्गीय सैदुल हुसैन होजाई असम का रहने वाला है जिसे एनआईए से मिली सूचना को विकसित कर बृहस्पतिवार सुबह शिव नगर, थाना चकेरी से यूपी एटीएस व कानपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इस ऑपरेशन को अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव व पुलिस उपाधीक्षक दिनेश पुरी की मदद से अंजाम दिया गया।
