फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Highway jammed by keeping the dead body of a young man

Lucknow News: युवक का शव रखकर राजमार्ग किया जाम, पुलिस के खिलाफ हंगामा

Sun, 26 Mar 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Highway jammed by keeping the dead body of a young man
ऊंचाहार (रायबरेली)। गंधपी गांव के लोगों ने शनिवार को ऊंचाहार-उन्नाव राजमार्ग पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि युवक की हत्या कर शव को रेल ट्रैक पर फेंका गया है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन


गांव निवासी संतोष कुमार (22) बुधवार रात करीब आठ बजे घर से लापता हो गया था। पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र में रेल ट्रैक पर संतोष का शव पड़ा मिला था। पिता का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस का दावा है कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। शुक्रवार को कानपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे घटना को लेकर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने जमुनापुर तिराहे के पास राजमार्ग पर युवक का शव रखकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाल बालेंदु गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। बाद में एसडीएम ऊंचाहार आशीष मिश्रा, सीओ डलमऊ रामकिशोर सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की। इसके बाद परिजनों ने गोकना गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed