फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hightension line paassing through the house

कमरे के अंदर खंभा, छत पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन

Sun, 28 Jul 2019 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hightension line paassing through the house
राजधानी से 20 किमी दूर बीकेटी का हाल, कमरे के अंदर खंभा, छत पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन
विज्ञापन

राजधानी से 20 किमी दूर बीकेटी के मुस्लिम नगर में लेसा के इलाकाई इंजीनियर एसडीओ एवं जेई की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
यहां रहने वाले राजनरायन यादव की छत पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन और कमरे में बिजली का पोल लगा है। यह खतरनाक लाइन बस्ती के 300 अन्य घरों के ऊपर से भी गुजर रही है।
जानकारी मुताबिक प्रापर्टी डीलरों ने 11 हजार वोल्ट की लाइन के नीचे प्लॉटिंग करके बस्ती बसा दी। वहीं, प्लॉट खरीदने वालों ने भी जान की परवाह किए बगैर हाईटेेंशन लाइन को पोल सहित घर के अंदर कर निर्माण कर लिया।
विज्ञापन

बस्ती के बीच 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरने से अनहोनी की आशंका बनी रहती है। 2009 में इससे करंट उतरने से एक ग्रामीण की मौत भी हो चुकी है।
आश्चर्य की बात यह कि इंजीनियर, एसडीओ एवं जेई की लापरवाही से हाईटेंशन लाइन एवं पोल के नीचे घर बनते गए और पुलिस व उच्च अफसरों को अवगत तक नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस के जेई दिनेश उपाध्यक्ष ने बताया कि तीन दिन पहले ग्रामीणों की शिकायत मिली है। सोमवार को जांच की जाएगी। इसके बाद लाइन शिफ्टिंग की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed