फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hightec township to offer 50 thousand residence

'नया लखनऊ' तैयार, 50 हजार आशियाने की सौगात!

Thu, 30 Oct 2014 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Oct 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
hightec township to offer 50 thousand residence

कानपुर रोड पर विकसित किए जाने वाले नए लखनऊ का खाका लखनऊ औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) ने बुधवार को तैयार कर लिया।

विज्ञापन


बोर्ड मीटिंग में लीडा क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान-2031 को अप्रूव कर दिया गया। इसके मुताबिक तीन टाउनशिप बनाई जाएंगी। इनमें एक रिहाइशी, एक औद्योगिक और एक पर्यटन को लेकर होगी।

इससे करीब 50 हजार लोगों को आवास की सुविधा मिलेगी। इन टाउनशिप के लिए जहां एक ओर अमौसी तक मेट्रो रेल नेटवर्क होगा, वहीं उसके आगे के लिए लीडा अपने क्षेत्र में बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) का निर्माण करेगा।

विज्ञापन

बनाया जाएगा कार्गो

hightec township to offer 50 thousand residence

इसके साथ उद्योगों की सुविधा के लिए लखनऊ कानपुर रेल खंड के समानांतर कार्गो (मालवाहक सिस्टम) भी बनाया जाएगा।

लीडा क्षेत्र में निर्माण के लिए लीडा ने वाह्य और अत: विकास शुल्क तय कर दिया है।

प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास संजीव सरन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लीडा के परियोजना प्रबंधक एसके सिंह के अलावा सभी संबंधित बोर्ड के सदस्य व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पर्यटन के क्षेत्र का विकास

hightec township to offer 50 thousand residence

नवाबगंज पक्षी विहार के आगे टाउनशिप-सी का विकास होगा। उन्नाव की अंतिम सीमा तक ये टाउनशिप बनाई जाएगी।

इसमें यूपीएसआईडीसी की तर्ज पर उद्योग विकसित करने के लिए छोटे और बड़े प्लाटों का आवंटन किया जाएगा।

पक्षी विहार के नजदीक टूरिज्म जोन बनेगा। यहां मनोरंजन और वाटर पार्क के अलावा होटल और शैक्षणिक संस्थान बनाए जाएंगे। इससे नवाबगंज क्षेत्र एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर उभरेगा।

विज्ञापन

ऐसा होगा मास्टर प्लान

hightec township to offer 50 thousand residence

लीडा के उन्नाव और लखनऊ में कुल 84 गांव हैं। इनमें से 45 लखनऊ और 39 उन्नाव की सीमा में हैं। एलडीए की महायोजना के विस्तारित क्षेत्र में जो 197 गांव हैं, उनमें से 37 लीडा क्षेत्र के हैं।

इनमें से लीडा के लिए पहले ही आठ गांव का नोटिफिकेशन किया जा चुका है। ये गांव बिजनौर रोड और बंथरा के आसपास के होंगे।

लखनऊ के बाहरी सीमा पर बसने वाली यह टाउनशिप मल्टीफंक्शनल होगी। 400 एकड़ की इस टाउनशिप में 26 फीसदी क्षेत्र रिहाइश होगा। इसका मतलब है कि यहां करीब 101 एकड़ में रिहाइश दी जाएगी। जिसमें कम से कम 50 हजार परिवारों को बसाया जाएगा।

इसके अलावा 21 फीसदी औद्योगिक, 20 फीसदी ग्रीन, 16 प्रतिशत भूमि सड़क के लिए छोड़ी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed