फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   highlights of fifth phase polling of Uttar Pradesh.

अमेठी के परसौली गांव 4 बजे तक नहीं शुरू हुआ मतदान, देखें चुनाव के Highlights

Mon, 27 Feb 2017 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Feb 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
highlights of fifth phase polling of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala
यूपी चुनाव के पांचवे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान कई जगह ईवीएम खराब होने की खबरें आ रही हैं। देखें हाईलाइट्स-
विज्ञापन


- बहराइच के नवाबगंज में ग्राम पंचायत चौगड़वा के बूथ संख्या-30 पर ईवीएम बोल गई। इस पर वोट डालने आए लोगों को निराशा हाथ लगी। मशीन में तकनीकी खराबी से वोटिंग बाधित रही। पोलिंग ऑफिसर ने तत्काल जोनल मजिस्ट्रेट बलवंत सिंह को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद तहसीलदार कंचन राम ने ईवीएम बदलाई। यहां सुबह 9.18 बजे मतदान शुरू हो सका। सवा दो घंटे से ज्यादा देर तक यहां अफरातफरी रही।

- श्रावस्ती जिले के भिनगा के लालबोझा पोलिंग बूथ-24 पर ईवीएम में आई गड़बड़ी से लोगों को परेशानी हुई। सुबह 8.20 पर अचानक ईवीएम ठप हो गई। इससे मतदाताओं को 15 मिनट तक करना पड़ा इंतजार। ईवीएम की गड़बड़ी दुरुस्त करने के बाद शुरू हो सका मतदान।
विज्ञापन

 
- गोंडा के बेलसर लौव्वा टेपरा में ईवीएम में गड़बड़ी से वोटरों को निराशा मिली। यहां ईवीएम का बटन नहीं दब रहा था। मतदाताओं ने पोलिंग अफसर से शिकायत कर अपनी नाराजगी जताई। कुछ देर बाद यह कमी दुरुस्त हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बलरामपुर के देवीपाटन बूथ नंबर 292 में ईवीएम के बटन फंस गए। मतदाताओं ने पोलिंग बूथ पर तैनात एजेंट से शिकायत की कि यहां पर मशीन का एक बटन नहीं दब रहा है। इस पर हंगामा हुआ। इसके बाद मशीन को दुरुस्त कर मतदान शुरू कराया गया।

- बलरामपुर में मतदाताओं ने वोटिंग का बहिष्कार किया। प्रेक्षकों के मनाने के बाद मतदान किया।
 

-वहीं ‌व‌िधानसभा अमेठी के परसौली गांव के बूथ पर 4 बजे तक मतदान शुरू नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed