{"_id":"607465038ebc3ec8967e13ad","slug":"highest-number-of-deaths-because-of-corona-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड एक दिन में : यूपी में कोरोना से सबसे ज्यादा 72 की मौत, 13685 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकॉर्ड एक दिन में : यूपी में कोरोना से सबसे ज्यादा 72 की मौत, 13685 नए मामले
Mon, 12 Apr 2021 09:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Apr 2021 09:39 PM IST
सार
यह सेकेंड वेव में एक दिन में हुईं अधिकतम मौतें हैं। इसी के साथ अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 लाख पार हो गई है। इनमें से 614819 संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विस्तार
यूपी में सोमवार को नए मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी आई लेकिन संक्रमण से रिकॉर्ड 72 मरीजों की मौत हो गई। यह सेकेंड वेव में एक दिन में हुईं अधिकतम मौतें हैं। इसी के साथ अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 लाख पार हो गई है। इनमें से 614819 संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 81576 हो गई है जबकि 9224 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।
वहीं, राजधानी लखनऊ में 3892 मरीज मिले हैं। जो रविवार के मुकाबले कम हैं। इसके अलावा वाराणसी में 1417, प्रयागराज में 1295, कानपुर नगर में 716, गोरखपुर में 474, मेरठ में 336, झांसी में 267, गौतमबुद्ध नगर में 239, बलिया में 230 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
सर्वाधिक मौतें लखनऊ में
लखनऊ, 21, प्रयागराज 15, कानपुर नगर 05, गोरखपुर 03, मुजफ्फर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, जौनपुर, शाहजहांपुर, रायबरेली, सोनभद्र, जालौन में 02-02, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, बलिया, गोंडा, फर्रुखाबाद, बांदा, पीलीभीत, अमेठी, एटा में 01-01 मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन