{"_id":"604855340f965f35206e2116","slug":"highcourt-says-people-dont-take-their-decision-seriously","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘न्यायपालिका के आदेशों को हल्के में लेने का फैशन’ अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने डीएम को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘न्यायपालिका के आदेशों को हल्के में लेने का फैशन’ अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने डीएम को लगाई फटकार
Wed, 10 Mar 2021 10:42 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Mar 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने अवमानना के मामले में रायबरेली के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को फटकार लगाई कि उन्होंने अदालत के आदेश को बहुत ही हल्के में लिया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा कि आजकल न्यायपालिका के आदेशों को हल्के में लेने का फैशन हो गया है। सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि आदेश का अनुपालन कर रिपोर्ट प्रेषित नहीं की जाती है तो 23 अप्रैल को डीएम को स्वयं अदालत में हाजिर होकर स्पष्टीकरण देना होगा कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना के आरोप तय कर दिए जाएं।
विज्ञापन
न्यायामूर्ति चंद्र धारी सिंह ने यह आदेश कमला नेहरू एजूकेशनल सोसायटी, रायबरेली की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर पारित किया।